Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Deepika Padukone ने 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'हमने ओवरवर्क को नॉर्मलाइज कर दिया है...'

    Updated: Sat, 15 Nov 2025 11:47 AM (IST)

    कुछ महीनों से फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे शिफ्ट पर डिबेट चल रहा है जिसकी शुरुआत दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने की है। अब उन्होंने इस बहस को जस्टि ...और पढ़ें

    8 घंटे शिफ्ट डिबेट पर दीपिका पादुकोण की दो टूक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    8 घंटे शिफ्ट डिबेट पर दीपिका पादुकोण की दो टूक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे शिफ्ट डिबेट पर किया रिएक्ट

    2. दीपिका ने भी अपने स्टाफ के लिए रखा है 8 घंटे शिफ्ट

    3. शाह रुख खान के साथ किंग मूवी में नजर आएंगी दीपिका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में काम कोई समय नहीं होता है। कभी-कभी सितारों को एक फिल्म शूट करने के लिए 12-13 घंटे देने पड़ते हैं या फिर उससे भी ज्यादा। मगर इस वक्त इंडस्ट्री में 8 घंटे शिफ्ट पर डिबेट चल रही है जिसकी शुरुआत दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने की है।

    मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे शिफ्ट की मांग की जिसके बाद उन्हें संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित स्पिरिट और नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी से बाहर कर दिया गया। अब उन्होंने अपनी 8 घंटे शिफ्ट डिमांड को जस्टिफाई किया है।

    वर्किंग मदर्स को किया जाना चाहिए सपोर्ट

    दीपिका पादुकोण का कहना है कि मां बनने के बाद काम और मदरहुड के बीच बैलेंस कैसे करें, इसकी प्लानिंग करनी पड़ती है। हार्पर बाजार के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा-

    हर घिसी-पिटी बात सच है। जब मांएं कहती हैं, 'जब तुम मां बनोगी, तब समझोगी,' तो यह सच है। अब मैं अपनी मां का बहुत सम्मान करती हूं। आप काम और मदरहुड को कैसे संभालेंगी, इसकी प्लानिंग बना सकती हैं, लेकिन हकीकत बहुत अलग है। मुझे लगता है कि नई मांओं को काम पर लौटने पर सपोर्ट किया जाना चाहिए। मैं इसी पर ध्यान देती हूं।

    यह भी पढ़ें- इंडस्ट्री में आने के बाद Deepika Padukone की आवाज का उड़ता था मजाक, अब मेटा एआई के जरिये रचा इतिहास

    Deepika padukone

    ओवरवर्क पर दीपिका पादुकोण का निकला गुस्सा

    दीपिका पादुकोण का कहना है कि लोगों ने आज के समय में ओवरवर्क को बहुत नॉर्मलाइज कर दिया है। उन्होंने सफाई दी कि इंसान के लिए 8 घंटे काम करना उनके हेल्थ के लिए सबसे सही है। बकौल एक्ट्रेस-

    खबरें और भी

    हमने जरूरत से ज्यादा काम करना नॉर्मलाइज कर दिया है। हम बर्नआउट को कमिटमेंट समझने की भूल कर बैठते हैं। इंसान के शरीर और दिमाग के लिए दिन में आठ घंटे काम करना काफी है। जब आप हेल्दी होते हैं तभी आप अपना बेस्ट दे सकते हैं। बर्नआउट से जूझ रहे इंसान को वापस काम पर लाने से किसी को कोई फायदा नहीं होता। मेरे अपने ऑफिस में हम सोमवार से शुक्रवार तक दिन में आठ घंटे काम करते हैं। हमारे यहां मदरहुड और फादरहुड पोलिसीस हैं। हमें बच्चों को काम पर लाना नॉर्मल बनाना चाहिए।

    स्पिरिट और कल्कि 2898 एडी से बाहर होने के बाद दीपिका पादुकोण अब शाह रुख खान के साथ किंग और अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- झुकेगा नहीं...! Allu Arjun बने मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर, DPIFF 2025 में मिला अवॉर्ड