Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक 3 करोड़, एक 4.5 करोड़... 7 महंगी गाड़ियों के मालिक हैं असली 'Dhurandhar' Ranveer Singh, कीमत उड़ा देगी होश

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 03:55 PM (IST)

    Ranveer Singh Car Collection: धुरंधर 2 स्टार रणवीर सिंह का गैरेज एक से बढ़कर एक धुरंधर गाड़ियों से भरा हुआ है। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 एक्टर का कार कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    धुरंधर 2 एक्टर का कार कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी सितारों के बीच हमेशा से ही गाड़ियों के लिए दीवानगी देखी गई है। कई सेलिब्रिटीज के गैरेज महंगी गाड़ियों से खचाखच भरे रहे हैं। धुरंधर स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी उन्हें सितारों में से एक हैं।

    रणवीर सिंह को गाड़ियों को बहुत शौक है और इसका अंदाजा आप उनकी महंगी गाड़ियों के कलेक्शन से लगा सकते हैं। लग्जरी लाइफ जीने वाले रणवीर के पास इतनी महंगी गाड़ियां हैं जितनी तो आलीशान घर की कीमत होती है।

    यहां जानिए रणवीर सिंह की महंगी गाड़ियों का कलेक्शन और उनकी कीमत...

    सुपर SUV के मालिक रणवीर

    मैंस वर्ल्ड इंडिया के मुताबिक, रणवीर सिंह के पास 2021 के एडिशन की एक सुपर SUV Lamborghini Urus Pear Capsule है।

    कीमत- 3.15 करोड़ रुपये

    रणवीर के गैरेज में है स्पोर्ट्स कार

    इस बात में कोई शक नहीं है कि रणवीर सिंह को स्पोर्ट्स कार का भी काफी शौक है। उनके पास एक हाई परफॉर्मेंस फोर डोर लग्जरी स्पोर्ट्स सेडान Aston Martin Radide S है। पहले उन्होंने यह गाड़ी सफेद रंग में खरीदी थी लेकिन बाद में उन्होंने गाड़ी का कलर स्नैपर रॉक्स ब्लू मेटैलिक में बदल दिया था।

    कीमत- 3.29 करोड़ रुपये

    इलेक्ट्रिक कार के भी शौकीन हैं रणवीर

    रणवीर सिंह के पास एक इलेक्ट्रिक सुपरट्रक SUV गाड़ी GMC Hummer EV भी है। यह गाड़ी धुरंधर स्टार की सबसे महंगी कार कलेक्शन में से एक है।

    कीमत- 4.5 करोड़

    रणवीर के पास महंगी रेंज रोवर

    रणवीर सिंह के गैरेज में एक और लग्जरी गाड़ी Range Rover SV भी खड़ी है। यह भी बॉलीवुड के चुनिंदा सेलिब्रिटीज के पास है जिनमें से एक रणवीर भी हैं।

    कीमत- 4.25 करोड़ रुपये 

    Ranveer Singh Car Collection

    यह भी पढ़ें- 'धुरंधर-2' का वो 1 सीन जिसने थियेटर में मचा दिया गदर, रणबीर का डायलॉग सुन दर्शक बोले- 'ये है असली हिंदुस्तान!'

    कलेक्शन में शामिल लग्जरी जगुआर 

    रणवीर सिंह के पास हर ब्रांड की कार है। उनके पास एक लग्जरी Jaguar XJ L है जो प्रीमियम मटेरियल्स के साथ बनाई गई है।

    कीमत- 1.97 करोड़ रुपये

    रणवीर के पास दो-दो मर्सिडीज

    रणवीर सिंह के गैरेज की शोभा बढ़ाने वाली एक और गाड़ी है जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी। यह गाड़ी Mercedes Maybach GLS 600 है।

    कीमत- 2.75 करोड़ रुपये

    Ranveer Singh

    रणवीर सिंह की गैरेज में दो मर्सिडीज हैं। एक पर उन्होंने दो करोड़ से ज्यादा खर्च किया और एक उससे कम कीमत वाली है। कम कीमत वाली यह गाड़ी Mercedes Benz GLS 350 D है।

    कीमत- 1.28 से 1.37 करोड़ रुपये

    रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट

    रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्में धुरंधर और धुरंधर 2 की सफलता को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। धुरंधर 2 कल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 

    यह भी पढ़ें- Dhruv Rathee ने Dhurandhar 2 को बताया प्रोपेगेंडा फिल्म, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास

    खबरें और भी