Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    36 साल पहले जिस गाने को सुनकर आशिकों ने की थी बगावत, 'Dhurandhar 2' में उस कल्ट सॉन्ग पर रणवीर ने की मारधाड़

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 04:17 PM (IST)

    धुरंधर 2 में एक बार फिर से पुराने गानों का तड़का लगा। रणवीर सिंह की मूवी की वजह से एक बार फिर 36 साल पहले आशिकों के दिलों  को छलनी करने वाला गाना ट्रें ...और पढ़ें

    36 साल बाद 'धुरंधर 2' में इस गाने को किया गया रिक्रिएट/ फोटो- Instagram

    36 साल बाद 'धुरंधर 2' में इस गाने को किया गया रिक्रिएट/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) की धूम इस वक्त हर जगह देखने को मिल रही है। इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने तक लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म के सेकंड पार्ट में एक बार फिर से 80 और 90 के दशक के गानों का बेहतरीन इस्तेमाल किया है, जिसमें उन्होंने मॉडर्न एरा का शानदार टच भी दिया है।

    'धुरंधर 2' में इस्तेमाल किए गए पुराने गानों में एक ऐसा ट्रैक भी शामिल है, जो आज के समय में कल्ट बन चुका है। 36 साल पहले इस गाने को सुनकर यकीनन कई आशिकों ने प्यार में बगावत कर दी होगी। आखिर कौन सा है वह कल्ट सॉन्ग, जो 'धुरंधर 2' की वजह से एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है? आइए नीचे डिटेल्स में पढ़ते हैं:

    'धुरंधर: द रिवेंज' में रिक्रिएट हुआ यह फेमस गाना

    36 साल पहले रिलीज हुए 'हम प्यार करने वाले' गाने ने उस दौर में खूब धूम मचाई थी। अब यह गाना फिर से लोगों की जुबान पर चढ़ गया है, जिसका पूरा श्रेय 'धुरंधर 2' को जाता है। हालांकि, दोनों गानों के फिल्मांकन में एक बड़ा फर्क है। माधुरी दीक्षित और आमिर खान की फिल्म में इसका इस्तेमाल दो प्यार करने वाले लोगों की अपने माता-पिता के खिलाफ बगावत को दर्शाने के लिए किया गया था। वहीं, अब 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह के एक जबरदस्त एक्शन सीन के दौरान यह कल्ट सॉन्ग बजता है।

    यह भी पढ़ें- Dhruv Rathee ने Dhurandhar 2 को बताया प्रोपेगेंडा फिल्म, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास

    Video Credit- T-Series

    'धुरंधर 2' में इस गाने की चंद लाइनों के साथ म्यूजिक डायरेक्टर ने एक इंग्लिश रैप भी जोड़ा है, जिसे अमेरिकन रैपर क्वीन हार्बी (Qveen Herby) ने गाया है। इसके लिरिक्स समीर अनजान और क्वीन हार्बी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने दिया है। हालांकि, नए रैप के जुड़ने के बावजूद निर्देशक ने पुराने गाने की यादों और उसकी ऑरिजिनल फील को धुंधला नहीं पड़ने दिया है।

    खबरें और भी

    36 साल पहले इस फिल्म में फिल्माया गया था यह गाना

    जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि यह फेमस सॉन्ग माधुरी दीक्षित और आमिर खान की साल 1990 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिल' (Dil) का है। 'हम प्यार करने वाले' के ऑरिजिनल ट्रैक को दिग्गज सिंगर उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज दी थी और इसका म्यूजिक आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था।

     Video Credit- T-Series

    साल 1990 में फिल्म 'दिल' न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी, बल्कि माधुरी दीक्षित और आमिर खान की इस मूवी के गानों ने भी म्यूजिक चार्ट्स पर लंबे समय तक राज किया था।

    यह भी पढ़ें- जिस Dhurandhar की कंगना ने की तारीफ, उसी के एक्टर ने 'इमरजेंसी' पर कहा कुछ ऐसा...चढ़ जाएगा क्वीन का पारा