Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment Top News 17 Feb: कंगना रनोट ने स्वरा भास्कर को दी शादी की बधाई, थिएटर्स में पहुंची शहजादा...

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 07:29 PM (IST)

    Entertainment Top News 17 February एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आज काफी हलचल देखने को मिली। जहां कंगना रनोट ने स्वरा भास्कर को उनकी शादी की बधाई दी तो वह ...और पढ़ें

    Entertainment Top News 17 February Shehzada Release in Theaters/Instagram/Twitter
    Entertainment Top News 17 February Shehzada Release in Theaters/Instagram/Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन।Entertainment Top News 17 February: शुक्रवार को मनोरंजन जगत में कई बड़ी हलचल देखने को मिली। फ्राइडे को सिनेमाघरों में जहां कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा को हॉलीवुड फिल्म Ant-Man ने कड़ी टक्कर दी, तो वहीं दूसरी तरफ कंगना रनोट के ट्विटर पर सुर बदले-बदले नजर आए।

    स्वरा भास्कर की शादी के बाद बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट ने उन्हें उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी। इसके अलावा आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुआ और एंटरटेनमेंट जगत में क्या कुछ खास रहा चलिए फटाफट डालते हैं एक नजर।

    कंगना रनोट ने स्वरा भास्कर को दी शादी की बधाई

    स्वरा भास्कर इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी शादी को लेकर छाई हुई हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद जिरर अहमद से कोर्ट मैरिज की। जैसे ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, उन्हें बॉलीवुड से बधाई मिलनी शुरू हो गई। सभी सितारों की तरह बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट ने भी एक्ट्रेस को ट्वीट कर बधाई दी। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    सिनेमाघरों में पहुंचा शहजादा

    भूल-भुलैया 2 की जबरदस्त सफलता के बाद कार्तिक आर्यन एक बार फिर से साल 2023 में अपने दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने लौट चुके हैं। उनकी फिल्म 'शहजादा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में एक बार फिर कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की जोड़ी फैंस को देखने को मिल रही है। शहजादा को सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म Ant-Man कड़ी टक्कर दे रही है। ये फिल्म भी आज ही रिलीज हुई है।

    खबरें और भी

    यहां पर पढ़ें शहजादा का रिव्यू

    यहां पर पढ़ें ant-man का रिव्यू

    आदित्य रॉय कपूर का वीडियो वायरल

    आदित्य रॉय कपूर ने आशिकी 2 से फीमेल फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। उनकी सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। हाल ही में आदित्य जब अपनी सीरीज की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे, तो उनकी एक फीमेल फैन ने उन्हें जबरदस्ती किस करने की कोशिश की। यहां पर पढ़ें पूरी खबर..


    द नाइट मैनेजर रिलीज

    ब्रिटिश सीरीज का एडेप्टेशन 'द नाइट मैनेजर' का हिंदी वर्जन आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुका है। इस सीरीज में मलंग के बाद एक बार फिर से स्क्रीन पर लोगों को आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की जोड़ी देखने को मिल रही है। कैसी है ये सीरीज ये जानने के लिए- यहां पर पढ़ें पूरा रिव्यु..

    अंकित-प्रियंका की फिर दिखेगी जोड़ी

    उड़ारिया और बिग बॉस 16 जैसे शोज में अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। इस जोड़ी को लोगों ने प्रियांकित का नाम दिया। हालांकि, पिछले कुछ समय से ये खबर आ रही थी कि ये दोनों बिग बॉस के बाद अलग हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। ये दोनों जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में साथ में नजर आएंगे। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    यह भी पढ़ें: Entertainment Top News 17 Feb: शहजादा लाया एक टिकट मुफ्त ऑफर, तुनिशा शर्मा केस में शीजान खान की बढ़ी मुश्किलें

    यह भी पढ़ें: Entertainment Top News 16 Feb: पठान के टिकट के दाम हुए कम, अक्षय ने रिलीज किया सेल्फी का ट्रेलर, 5 बड़ी खबरें