Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डॉक्टर से हुई दरिंदगी से सहमा Farhan Akhtar का दिल, भावुक होकर अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 10:45 AM (GMT+05:30)

    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ जो हैवानियत हुई उसने पूरे देश के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। दुष्कर्म और हत्या के बाद पूरे ...और पढ़ें

    फरहान अख्तर और अनुपम खेर ने कोलकाता मर्डर केस पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    फरहान अख्तर और अनुपम खेर ने कोलकाता मर्डर केस पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस पर बोले फरहान अख्तर
    2. शायरी के जरिए फरहान अख्तर ने बयां किया दर्द
    3. डॉक्टर की याद में फरहान अख्तर ने किया भावुक पोस्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 12 साल बाद निर्भया कांड जैसी दरिंदगी के चलते एक बार फिर पूरा देश सड़कों पर उतर आया है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी ने हर किसी का दिल दहला दिया है। इस हैवानियत के बाद एक बार फिर महिलाओं की असुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है।

    पीड़िता के न्याय के लिए लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टर के साथ हुए इस जघन्य अपराध ने बॉलीवुड सेलेब्स को भी झकझोर कर रख दिया है। सेलिब्रिटीज इस हैवानियत पर अपना गु्स्सा जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता और निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने एक शायरी के जरिए अपने दिल का हाल बयां किया है।

    डॉक्टर की हत्या पर क्या बोले फरहान अख्तर?

    फराहन अख्तर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डॉक्टर की याद में एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में कहा- 

    मेरे लिए बोले

    जब मैं चला जाऊं

    टूटे सपनों के बारे में और अधूरे गीतों के बारे में बोलो

    आधी लिखी कविताओं के खाली कैनवस के बारे में बोलो

    मृत पैदा हुए वादों के बारे में

    बिल्ली के बच्चे की मौत के बारे में बोलो

    घरों में आग लगने के बारे में बोलो

    खस्ताहाल इच्छाओं के बारे में बोलो

    अधूरी महत्वाकांक्षा के बारे में

    एक उद्देश्य जो फल से वंचित हो गया

    मेरे लिए बोलो

    जब मैं चला जाऊं

    मेरे बारे में बोलो

    जब मैं चला जाऊं

    यह भी पढ़ें- कोलकाता डॉक्टर दरिंदगी मामले में पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरा बॉलीवुड, ऋतिक रोशन-करीना ने की कड़ी सजा की मांग

    अनुपम खेर भी हुए दुखी

    अनुपम खेर ने भी एक भावुक वीडियो के जरिए अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने भावुक वीडियो में कहा, "जब से कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मानवता को हिला देने वाला जघन्य अपराध हुआ है, इसके बारे मे सोचकर, सुनकर, रूह कांप जाती है। तब से सोच रहा हूं कि क्या बोलूं। रोज सुबह उठता हूं और कुछ न कुछ बोलने की कोशिश करता हूं लेकिन शब्द कम पड़ जाते हैं। इतनी तकलीफ, इतना गुस्सा, इतना रोष, इतना मानवता का गिरा हुआ कार्य, मानवता को शर्मिंदा करने वाला जघन्य अपराध, अभी भी शब्द ढूंढ रहा हूं, नहीं मिल रहा। आज लगा कि कुछ तो बोलूं।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    अनुपम खेर ने आगे कहा कि डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को राक्षस से बढ़कर बताया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आवाज उठाइए। हर हालत में आवाज उठाइए। कोलकाता की डॉक्टर बच्ची के साथ जो घिनौना, रूह को हिला देने वाला और मानवता को सदा के लिए शर्मिंदा करने वाला अपराध हुआ है। उसके खिलाफ आवाज उठाइए।"

    यह भी पढ़ें- कोलकाता दुष्कर्म मामले पर बॉलीवुड सेलेब्स का गुस्सा, आलिया भट्ट से लेकर आयुष्मान खुराना तक एक्टर्स ने किए सरकार से सवाल