Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल की हुई चांदी, पहली बार इस डायरेक्टर संग मचाएंगे धूम?

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 03:54 PM (IST)

    Sunny Deol इस वक्त अपने करियर के सबसे बेस्ट फेज में हैं। गदर 2 की सक्सेस के बाद वह कई डायरेक्टर्स की पसंद चुके हैं। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो ला ...और पढ़ें

    इस डायरेक्टर जोड़ी संग सनी देओल करेंगे काम / फोटो- Instagram
    इस डायरेक्टर जोड़ी संग सनी देओल करेंगे काम / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. 'गदर 2' ने चमकाई सनी देओल की किस्मत
    2. सनी देओल अब इस डायरेक्टर जोड़ी संग करेंगे काम
    3. लाहौर 1947 के बाद शुरू करेंगे शूटिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'गदर 2' ने एक बार फिर से सनी देओल को हर किसी की पसंद बना दिया है। एक्शन ड्रामा मूवी उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापने वाली गदर 2 की सफलता के बाद अब सनी देओल (Sunny Deol)के पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट आ रहे हैं।

    अक्टूबर की शुरुआत में ही आमिर खान ने ये घोषणा की थी कि एक्शन हीरो उनके प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' में काम कर रहे हैं, जिसका निर्देशन 'अंदाज अपना-अपना' के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी करेंगे।

    इस प्रोजेक्ट के बाद अब हाल ही में सनी देओल के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है, जिसमे उन्हें पहली बार बॉलीवुड की डायरेक्टर जोड़ी के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।

    इन डायरेक्टर संग पहली बार काम करेंगे सनी देओल

    पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गदर 2 (Gadar 2) एक्टर सनी देओल पहली बार बॉलीवुड की डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान के साथ काम करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह 'रेस' के डायरेक्टर संग एक बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म को विशाल राणा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Sunny Deol ने भाई बॉबी के लिए कुर्बान की थी ये फिल्म? बाद में शाह रुख खान- सलमान खान की जोड़ी हुई ब्लॉकबस्टर

    इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि अब्बास मस्तान- सनी देओल के बीच एक लंबे समय से एक प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही थी, अब फाइनली चीजें सही जगह पर हैं। ये एक बिग स्केल एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जो ट्विस्ट एंड टर्न से भरपूर होगी। हालांकि, अब तक सनी देओल और मेकर्स की तरफ से इस प्रोजेक्ट पर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गयी है।

    कब फ्लोर पर जाएगी सनी देओल की ये फिल्म?

    रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने सनी देओल स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू कर दिया है। ये फिल्म साल 2024 की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी। आपको बता दें कि बॉबी देओल ने अब्बास मस्तान संग अजनबी, हमराज, प्लेयर्स जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

    खबरें और भी

    ये पहली बार है जब बॉलीवुड में अपने ढाई किलों के हाथ के लिए फेमस सनी देओल इस शानदार और टैलेंटेड डायरेक्टर जोड़ी के साथ काम करने जा रहे हैं। सनी देओल के लिए साल 2023 काफी अच्छा साबित हुआ। 22 साल बाद 'गदर 2' से वह तारा सिंह और अमीषा पटेल सकीना बनकर लौटीं। इस फिल्म ने इंडिया में 525 का नेट कलेक्शन हुआ।

    यह भी पढ़ें: Koffee with Karan 8: सनी देओल की वजह बॉबी को मिली Salman Khan की 'रेस 3', 'एनिमल' एक्टर ने किया खुलासा