भूतों का एंथम बना Lata Mangeshkar का वो पुराना गीत, असल में हॉरर थ्रिलर से नहीं था कोई नाता
गायिका लता मंगेशकर ने 65 साल पहले भूतों के एंथम के तौर पर फेमस कल्ट गाना गाया था। ...और पढ़ें
-1781525403232_m.webp)
लता मंगेशकर का कल्ट गीत
HighLights
लता मंगेशकर का पुराना गाना है कल्ट
61 साल पहले आया था ये घोस्ट एंथम
हॉरर थ्रिलर फिल्म का नहीं था गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बतौर गायिका लता मंगेशकर ने कई शानदार गीतों को आवाज दी थी। लेकिन उनके द्वारा गाए गए कुछ गीत ऐसे हैं, जो सिनेमा जगत के इतिहास में हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गए। ऐसे ही उनके एक पॉपुलर गाने के बारे में हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं, जिसे बॉलीवुड का घोस्ट एंथम माना जाता है।
लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि वह सॉन्ग असल में किसी हॉरर थ्रिलर नहीं बल्कि एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी से नाता रखता था। आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं-
लता मंगेशकर का भूतों का एंथम सॉन्ग
अक्सर आपने किसी भी फिल्म या टीवी शो में जब भी भूतों का जिक्र सुना होगा तो आपको बैकग्राउंड में एक गाना जरूर सुनने को मिला होगा, जिसे बोले होते हैं- गुमनाम है कोई... (Gumnaam Hai Koi) सुरों की कोकिला लता मंगेशकर द्वारा गाए इस गीत को असल में हिंदी सिनेमा में भूतों का समर्पित सबसे बेहतरीन गीत के तौर जाना जाता है।
यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar का वो दर्द भरा पुराना गीत, 61 साल पहले बना था लड़कियों के टूटे दिल की आवाज
-1781527011617.jpg)
पिछले 61 साल से लता दीदी का गुमनाम है कोई.. सॉन्ग फैंस के अंदर डर पैदा करता है और कई बार इस गीत को हॉरर थ्रिलर की पृष्टभूमि के तौर पर रीक्रिएट किया गया है। आपको बता दें कि ये गाना दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार और अभिनेत्री नंदा की फिल्म गुमनाम से नाता रखता है, जिसे 1965 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

लता मंगेशकर का गुमनाम है कोई गाना सुनने के बाद ऐसा लगता है कि ये किसी हॉरर फिल्म का सॉन्ग होगा। लेकिन असल में गुमनाम एक सस्पेंस और साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी, जिसमें 8 साथियों का एक समूह एक टापू पर बनी हवेली में फंस जाता है और एक-एक करके उनके साथियों की रहस्यमी तरीके से मौत होने लगती है।
खबरें और भी
जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म गुमनाम मशहूर लेखिका अगाता क्रिस्ट्री के नोवल एंड देन थेयर वर नॉन (And Then There Were None) पर आधारित थी।
कल्ट है ये गीत
लता मंगेशकर की मधुर आवाज में मनोज कुमार और अभिनेत्री का गुमनाम है कोई... गीत हिंदी सिनेमा के कल्ट सॉन्ग में से एक माना जाता है, जिसे रिलीज के 6 दशक बाद भी उतना ही पसंद किया जाता है, जितनी की रिलीज के समय में हुआ था।