राजू-श्याम और बाबूराव की जोड़ी को लगा ग्रहण? Hera Pheri 3 को लेकर अक्षय ने फैंस को दिया 440 वोल्ट का झटका
सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्मों में से एक 'हेरा फेरी-3' को लेकर अक्षय कुमार ने एक ऐसा अपडेट दिया है, जिसे सुनकर फैंस का दिल टूटने वाला है। ...और पढ़ें

हेरा फेरी 3 पर अक्षय कुमार ने दिया अपडेट/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'भूत बंगला' से भी ज्यादा अगर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की किसी फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, तो वह है 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3)। राजू, श्याम और बाबूराव की आइकॉनिक जोड़ी पर्दे पर तीसरी बार क्या कमाल दिखाएगी, यह देखने के लिए हर कोई उत्सुक था।
खबर थी कि यह फिल्म अप्रैल के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी, लेकिन अब अक्षय कुमार ने एक ऐसी अपडेट शेयर की है, जिससे फैंस का दिल पूरी तरह टूट सकता है।
'मुझे खुद झटका लगा था'- अक्षय कुमार
हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' पर फुल और फाइनल अपडेट दे दी है। साथ ही फिल्म को लेकर चल रहे विवादों पर भी खुलकर बात की है। अक्षय ने कहा,
"हेरा फेरी फिलहाल तो नहीं बन रही है।" जब होस्ट ने कहा कि उन्हें यह सुनकर काफी झटका लगा है, तो खिलाड़ी कुमार बोले, "मुझे खुद झटका लगा था। कोई बात नहीं.. 'वेलकम' बना ली है। थोड़ा कुछ और मंत्र पढ़ना पड़ेगा कि सब ठीक हो जाए। अभी एक साल तो यह नहीं बन रही है, इसके बहुत सारे इश्यू हैं।"
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla के बाद आएगी Hera Pheri 3 की बारी, अक्षय कुमार ने दिया लेटेस्ट अपडेट?
'ऐसा नहीं है कि हम तीनों साथ नहीं हैं'
बीते दिनों यह खबर आ रही थी कि क्रिएटिव डिफरेंस के चलते दिग्गज अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) ने यह फिल्म छोड़ दी है। इसके जवाब में अक्षय कुमार ने स्थिति साफ करते हुए कहा, "ऐसा नहीं है कि हम तीनों (अक्षय, सुनील शेट्टी, परेश रावल) साथ नहीं हैं। 'वेलकम टू द जंगल' में हम तीनों एक साथ ही काम कर रहे हैं। दरअसल, कुछ-कुछ चीजें होती हैं, जो मैं कैमरे पर नहीं बोल सकता। बहुत सारी चीजें हैं, जैसे- एग्रीमेंट वगैरह.. जो प्रोजेक्ट को पीछे ले जाते हैं।"
खिलाड़ी कुमार ने बातचीत के दौरान फैंस की उम्मीद पूरी तरह से टूटने नहीं दी। उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, "अपने आप आएगा, जब सही वक्त आएगा, तब तक फिल्म आ जाएगी। बस यही है कि तब तक हमारा बुढ़ापा ना आ जाए।"
खबरें और भी
शुरुआत से ही विवादों में है 'हेरा फेरी 3'
आपको बता दें कि मेकर्स ने जब से 'हेरा फेरी 3' की घोषणा की थी, तब से ही यह फिल्म विवादों में घिरी हुई है। पहले खबर आई थी कि परेश रावल ने खुद को इस सफल फ्रेंचाइजी से बाहर कर लिया है, जिसकी वजह से अक्षय कुमार की प्रोडक्शन टीम की तरफ से उन्हें नोटिस भेजा गया था।
इसके बाद यह मोस्ट-अवेटेड फिल्म एक कानूनी पचड़े में भी फंस गई, जब साउथ के एक प्रोड्यूसर ने फिल्म के राइट्स को लेकर निर्माता फिरोज नाडियाडवाला को लीगल नोटिस भेज दिया था।
यह भी पढ़ें- Exclusive: 19 साल पुरानी इस हॉरर फिल्म से है Akshay की Bhooth Bangla का लिंक? परेश रावल ने बता दिया असली सच