Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ikka के सेट पर सनी देओल से पहले आने की जिद्द करते थे Akshaye Khanna, डायरेक्टर से कहा था- 'उन्हें मत बुलाना...'

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 02:12 PM (IST)

    इक्का के डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) फिल्म के सेट पर सनी देओल (Sunny Deol) से पहले ही पहुंच जाया करते थे। ...और पढ़ें

    सनी देओल से पहले सेट पर जाते थे अक्षय। फोटो क्रेडिट- एक्स

    सनी देओल से पहले सेट पर जाते थे अक्षय। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) सनी देओल के साथ आगामी फिल्म इक्का में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों अभिनेता, सनी से पहले ही सेट पर पहुंच जाया करते थे।

    अक्षय खन्ना और सनी देओल तीन दशक के बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। दोनों आगामी फिल्म इक्का (Ikka) में लीड रोल निभाएंगे। फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले डायरेक्टर ने सेट से जुड़ा किस्सा शेयर किया है।

    क्यों सनी से पहले सेट पर आते थे अक्षय?

    सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि इक्का के सेट पर हमेशा अक्षय खन्ना पहले पहुंच जाया करते थे। वह उनसे कहते थे कि पहले वह सेट पर आएंगे और फिर सनी देओल। इसकी वजह बताते हुए डायरेक्टर ने कहा-

    अक्षय खन्ना भी सनी सर का सम्मान करते हैं और उन्हें आदर्श मानते हैं। 90 के दशक के बच्चों में मैंने यही देखा है। इन लोगों में प्रोफेशनलिज्म की समझ होती है। सेट पर जब कॉल टाइम दिया जाता था तो अक्षय खन्ना कहते थे, 'पहले मुझे अंदर आने दो, फिर सनी को बुलाना।' वे कहते थे, 'मेरे आने से पहले उन्हें मत बुलाना। मैं नहीं चाहता कि वे मेरा इंतजार करें।' यह उनके अच्छे स्वभाव को दिखाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' से Akshaye Khanna को मिली सफलता पर Sunny Deol ने किया रिएक्ट, कहा- 'अब सही समय आ गया'

    Ikka

    सेट पर कैसा है सनी का बिहेवियर?

    सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने बताया कि सनी देओल का सेट पर क्या रवैया होता था। वह सेट पर स्टारडम दिखाते हैं या नहीं। इस पर डायरेक्टर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, "सेट पर सनी सर बहुत मजेदार इंसान हैं। आप इक्का की मेकिंग से जुड़ी कुछ क्लिप्स देखेंगे जो बाद में रिलीज होंगी। उनमें आप सेट पर सनी सर का एक बिल्कुल अलग रूप देखेंगे। वह एक फैमिली मैन हैं। सेट ही उनका परिवार बन जाता है। वह सेट पर एक पिता की तरह होते हैं।"

    डायरेक्टर ने यह भी बताया कि वह महिलाओं से बात करने में थोड़ा शरमाते हैं। बता दें कि कोर्टरूम ड्रामा इक्का 10 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी।

    यह भी पढ़ें- 'आपको गले लगा लूं...' दीया मिर्जा ने Sunny Deol से Ikka के सेट पर पूछा सवाल, एक सीन की वजह से सता रहा ट्रोलिंग का डर