Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'धुरंधर' से Akshaye Khanna को मिली सफलता पर Sunny Deol ने किया रिएक्ट, कहा- 'अब सही समय आ गया'

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 11:22 PM (GMT+05:30)

    अपकमिंग फिल्म इक्का (Ikka) के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल ने अक्षय खन्ना को धुरंधर से मिली सफलता के बारे में बात की। साथ ही 'बॉर्डर' के दिनों को य ...और पढ़ें

    सनी देओल ने अक्षय खन्ना की तारीफ। फोटो क्रेडिट- एक्स

    सनी देओल ने अक्षय खन्ना की तारीफ। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर की सफलता के बाद अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) अब सनी देओल (Sunny Deol) के साथ फिल्म इक्का (Ikka) में काम करने वाले हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता ने एक हालिया इंटरव्यू में धुरंधर से मिली अक्षय की सफलता पर रिएक्शन दिया है।

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर (Dhurandhar) में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत (Rehman Dakait) की भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके स्क्रीन प्रेजेंस के चलते इंटरनेट पर उनका ही जलवा देखने को मिला। अब बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के बाद अभिनेता ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहे हैं।

    अक्षय की सक्सेस पर बोले सनी देओल

    आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल ने अक्षय खन्ना की तारीफ की और धुरंधर से मिली उनकी सफलता पर बात की। उन्होंने कहा, "अब सही समय आ गया है। कोई नहीं जानता कि किस्मत में क्या लिखा है। बस आपको काम करते रहना है, कभी हार नहीं माननी है और डटे रहना है। अक्षय ने बिल्कुल यही किया।"

    बॉर्डर के दिनों को किया याद

    सनी देओल ने आगे कहा, "वह अब कामयाबी की ऊंचाइयों पर हैं। वह इससे भी ज्यादा के हकदार हैं। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। 'बॉर्डर' के दौरान हमारी बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी। इतने सालों बाद जब हम दोबारा मिले तो बहुत अच्छा लगा। हम पुरानी यादों में खो गए। वह बहुत अच्छे इंसान हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि बॉर्डर के दिनों में उन्होंने साथ में खूब मस्ती की थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पहली पारी में नायक..दूसरी में खलनायक, 90 और 2000 के दशक के 5 हीरोज ने विलेन बनकर लूटी वाहवाही

    Border

    Akshaye Khanna and Sunny Deol in Border- X

    कब रिलीज होगी इक्का?

    अक्षय खन्ना और सनी देओल की मोस्ट एंटीसिपेटेड थ्रिलर ड्रामा इक्का ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई से स्ट्रीम होगी। फिल्म में दीया मिर्जा, तिलोतमा शोमे और आकांक्षा रंजन अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Ikka Trailer: 'इक्का' की लड़ाई! सनी देओल और अक्षय खन्ना की थ्रिलर फिल्म के ट्रेलर ने उड़ाया गर्दा