Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्रिसमस पर Ileana D'Cruz ने रिवील किया बेटे का चेहरा! स्वरा भास्कर और सोनम कपूर के बच्चों की झलक भी आई सामने

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 10:01 AM (IST)

    बी टाउन सितारों के बीच क्रिसमस सेलिब्रेश की चमक अपने शबाब पर रही। सेलिब्रिटीज ने अपनी-अपनी फैमिली के साथ इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया। वहीं कुछ ने इस ...और पढ़ें

    Ileana D'Cruz, Swara Bhaskar Christmas Celebration 2023
    Ileana D'Cruz, Swara Bhaskar Christmas Celebration 2023

    HighLights

    1. क्रिसमस पर इलियाना ने रिवील किया रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड का चेहरा
    2. बेटे कोआ की भी दिखाई झलक
    3. स्वरा भास्कर, सोनम कपूर का पोस्ट भी चर्चा में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन में सितारों में क्रिसमस सेलिब्रेशन की धूम देखने को मिली। आलिया भट्ट से लेकर कियारा आडवाणी तक ने अपने-अपने पार्टनर से साथ क्रिसमस त्योहार को सेलिब्रेट किया। वहीं, 'ब्रह्मास्त्र' एक्टर्स आलिया और रणबीर ने इस मौके पर बेटी राहा की झलक दुनिया को दिखाई। इन सितारों के क्रिसमस सेलिब्रेशन के बाद कुछ और एक्टर्स का अपने बच्चों के साथ सांता क्लॉज वाले इस फेस्टिवल का वीडियो सामने आया है। 

    इलियाना ने दिखाई बेटे की झलक

    क्रिसमस के मौके पर एक्ट्रेस इलियाना ने फैंस को वो तस्वीरें दिखाईं, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। एक्ट्रेस ने क्रिसमस सेलिब्रेशन के साथ ही बेटे कोआ का छोटा सा वीडियो दिखाया है। 

    इलियाना ने एक फ्रेम में रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो शेयर की है। हालांकि, ये तस्वीर थोड़ी ब्लर है। मगर फैंस ने इस पर प्यार लुटाया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official)

    स्वरा भास्कर ने मनाया बेटी के साथ पहला क्रिसमस

    स्वरा भास्कर ने इस साल 23 सितंबर को राबिया को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने बेटी के साथ पहले क्रिसमस की फोटो शेयर की है। स्वरा ने इस साल फरवरी में सपा नेता फाहद अहमद से कोर्ट मैरिज कर ली थी। एक्ट्रेस ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की क्यूट फोटो शेयर करने के साथ ही फैंस को राबिया की छोटी सी झलक दिखाई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

    सोनम कपूर ने लंदन में सेलिब्रेट किया क्रिसमस

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर शादी के बाद लंदन में सेटल हैं। 21 अगस्त, 2022 को एक्ट्रेस ने बेटे वायु को जन्म दिया था, जिसका फेस अभी तक उन्होंने फैंस के सामने रिवील नहीं किया है। मगर एक्ट्रेस ने क्रिसमस पर अपने बेटे की छोटी सी झलक फैंस को दिखाई। वायु क्रिसमस ट्री को निहारत नजर आए।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

    क्यूट सांता बनीं बिपाशा की देवी

    एक्ट्रेस बिपाशा बसु की बेटी देवी ने इस 12 नवंबर को पहला बर्थ डे सेलिब्रेट किया। बिपाशा ने देवी को सांता क्लॉज की ड्रेस पहनाई, जिसमों वो काफी क्यूट नजर आईं।

    यह भी पढ़ें: Christmas 2023: बाहों में आलिया को लेकर रणबीर ने किया किस, सिद्धार्थ-कियारा का भी क्रिसमस सेलिब्रेश सुर्खियों में