Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'चंद्रकांता' से ही स्टार बन गए थे Irrfan Khan, बॉलीवुड से पहले इन सीरियल्स ने दिया था एक्टर को स्टारडम

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 05:30 AM (GMT+05:30)

    फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से बड़े से बड़े एक्टर्स को मात देने वाले इरफान खान के काम को अगर देखा जाए तो शायद ही ऐसा कोई कैरेक्टर होगा जिसे लोगों न ...और पढ़ें

    इरफान खान के टीवी सीरियल्स से पॉपुलर कैरेक्टर्स
    इरफान खान के टीवी सीरियल्स से पॉपुलर कैरेक्टर्स

    HighLights

    1. फिल्मों में आने से पहले टेलीविजन एक्टर थे इरफान खान
    2. 29 अप्रैल, 2020 को हुई थी एक्टर की मौत
    3. दूरदर्शन के कई सीरियल में इरफान खान ने किया था काम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Irrfan Khan Death Anniversary: सिनेमा की जादुई दुनिया में महान कलाकारों की कमी नहीं रही है। ऐसे ही एक आर्टिस्ट थे इरफान खान (Irrfan Khan)। इरफान ने 'द लंचबॉक्स', 'स्लमडॉग मिलिनयर', 'हिंदी मीडियम' जैसी तमाम फिल्मों में अपना हुनर दिखाया। उन्होंने अपने हर प्रोजेक्ट में ये दिखाया है कि आखिर एक्टिंग क्या चीज होती है। सिल्वर स्क्रीन पर उनकी अदाकारी का जादू सबने देखा है, लेकिन इरफान टेलीविजन सीरियल्स में भी अपना कमाल दिखा चुके हैं।

    इरफान खान की छवि एक एक्टर से कहीं ज्यादा 'इंस्टीट्यूट ऑफ एक्टिंग' के तौर पर रही है। पूरी दुनिया उनकी अदाकारी की दीवानी रही है। आंखों से अपनी बातों को एक्सप्रेस करने वाले इरफान खान ने 29 अप्रैल, 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह अपने पीछे परिवार के लिए ढेर सारी संपत्ति, तो फैंस के लिए छोटे पर्दे की वो कहानियां छोड़ गए, जिनके बारे में सुना जरूर होगा, लेकिन देखा शायद ही हो। जी हां, बॉलीवुड एक्टर बनने से पहले इरफान खान टेलीविजन आर्टिस्ट रह चुके हैं।

    इन सीरियल्स में इरफान खान ने किया था काम

    श्रीकांत (1985-1986)

    इरफान खान ने दूरदर्शन के सीरियल 'श्रीकांत' से करियर की शुरुआत की थी। यह शरतचंद्र चटर्जी के उपन्यास पर आधारित शो था। इरफान का ये शो फारुख शेख के साथ था। दूरदर्शन ने इरफान खान की जर्नी से उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक वीडियो शेयर किया था। शो में इरफान खान का रोल उस आदमी का होता है, जो अपनी पत्नी को धोखा दे रहा होता है।

    भारत एक खोज (1988)

    इरफान खान ने इस शो में धमाल मचा दिया था। श्याम बेनेगल द्वारा डायरेक्ट किए गए इस सीरियल में इरफान खान ने 'अब्द अल-कादिर बदायुनी' का रोल निभाया था। इरफान के इस शो को आईएमडीबी ने 8.9 की रेटिंग मिली है।

    खबरें और भी

    कहकशां (1991)

    अली सरदार जाफरी का सपना था कि उर्दू लेखकों पर एक सीरियल बने ताकि आम लोग उनके बारे में जान सकें। यह छह महान उर्दू शायरों पर आधारित था। वो छह शायर थे हसरत मोहानी, जिगर मोरादाबादी, जोश मलीहाबादी, मजाज लखनवी, फिराक गोरखपुरी, मखदूम मोहिउद्दीन। इरफान ने मखदूम का रोल निभाया था, जो इंकलाबी शायर थे। वे प्रोफेसर और राजनीति में सक्रिय थे। उन्होंने आजादी के आंदोलन में योगदान दिया था। इरफान ने इसी कैरेक्टर को पर्दे पर दिखाया था।

    चाणक्य (1992)

    दूरदर्शन के इस सीरियल में चाणक्य का फिक्शनल वर्जन दिखाया गया था। शो के लीड एक्टर थे चंद्रप्रकाश द्विवेदी, जबकि इरफान ने इसमें सेनापति भद्रसाल का रोल किया था।

    बनेगी अपनी बात (1993)

    इरफान खान सिर्फ 26 साल के थे, जब उन्होंने ये शो किया था। उनका रोल कॉलेज जाने वाले लड़के के पिता का था। कमाल की बात ये है कि उनके बेटे का रोल दिवंगत एक्टर ऋतुराज सिंह ने किया था, जो उनसे 2-3 साल बड़े थे। इरफान के साथ इस शो में सुरेखा सिकरी, शेफाली शाह, आर माधवन जैसे स्टार्स ने काम किया था।

    किरदार (1993)

    'चाणक्य' के एक साल बाद ही इरफान खान दूरदर्शन की अगली पेशकश 'किरदार' के एक एपिसोड में नजर आए थे। यह 13 एपिसोड की कहानी थी, जिसमें हर बार एक नए किरदार की स्टोरी दिखाई जाती थी। इरफान ने तीसरे एपिसोड की शूटिंग की थी। 'किरदार' में ओम पुरी भी थे, जिन्होंने सभी एपिसोड में अलग-अलग रोल प्ले किए थे।

    चंद्रकांता (1994)

    दूरदर्शन का यह फैंटसी सीरियल बेहद पॉपुलर रहा। ये शो देवकी नंदन खत्री के इसी नाम के नोवेल पर आधारित है। 'चंद्रकांता' के रोल में थीं शिखा स्वरूप। इरफान इस शो में बद्रीनाथ के रोल में थे। वह जो मुंहफट अंदाज में बात करता है। इस शो में इरफान का कैरेक्टर काफी पॉपुलर हुआ था। बद्री के जुड़वा भाई सोमनाथ का रोल भी इरफान ने निभाया था। इस सीरियल ने इरफान के फैन बेस में अच्छा खासा इजाफा किया था।

    जय हनुमान (1997)

    अब तक कई फिक्शनल शो कर चुके इरफान ने राम भक्त का किरदार भी अदा किया था। 'जय हनुमान' शो आधारित को हनुमान जी पर था, मगर इसमें रामायण के कैरेक्टर भी तो नजर आने थे। जिन्होंने रामायण की रचना की, इरफान खान ने शो में उनका रोल प्ले किया था।

    वाल्मीकि जी के रोल में इरफान को पहचानना भी शायद मुश्किल हो जाए।

    यह भी पढ़ें: 'सब कुछ छोड़ दूं और...', पिता की डेथ एनिवर्सरी से पहले Babil Khan ने किया पोस्ट, फैंस ने जताई चिंता