Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बहुत ही बेतुका था...', Varun Dhawan को Border 2 के लिए मिली ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस इशिका गगनेजा ने दिया रिएक्शन

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 12:14 PM (IST)

    बॉर्डर 2 कल सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ की बहन का किरदार दंगल एक्ट्रेस इशिका गगनेजा निभा रही हैं। सनी देओल, अहान शेट्टी, व ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 को लेकर इशिका गगनेजा की खास बातचीत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बॉर्डर 2 को लेकर इशिका गगनेजा की खास बातचीत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दंगल से मशहूर हुईं इशिका गगनेजा अब बॉर्डर 2 (Border 2) में दिलजीत दोसांझ की ऑन-स्क्रीन बहन सुखमिंदर का किरदार निभा रही हैं। वह द ब्रोकन न्यूज सीजन 2, साइलेंस 2 और धड़क जैसी फिल्मों और सीरीज में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। हाल ही में, इशिका ने बॉर्डर 2 और आमिर खान की दंगल को लेकर दैनिक जागरण से खास बातचीत की है।

    आपको बॉर्डर 2 कैसे मिली?

    बॉर्डर के लिए मुझे मुकेश छाबड़ा कास्टिंग कंपनी से ऑडिशन के लिए ऑफर आया था। उसके बाद मेरे 3 राउंड ऑडिशन हुए और फिर मैं फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह से मिली थी। उन्होंने मुझे बताया कि जब आपका पहला ऑडिशन देखा, तभी हमें सुखमिंदर मिल गई थी। उसके बाद मेरा लुक टेस्ट हुआ था।

    दिलजीत दोसांझ के साथ काम करके कैसा लगा?

    बहुत अच्छा लगा। मैंने 2024 में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट अटैंड किया था। उसी वक्त मेरे मन में था कि मुझे इनके साथ काम करना है। अगस्त में मुझे इसका ऑडिशन आया था और तभी मुझे लगा कि मैं करूंगी ये फिल्म। वह बहुत अच्छे को-एक्टर हैं। उनके साथ काम करना बहुत ईजी है। वह बहुत सपोर्टिव थे।

    Ishika Gagneja Border 2

    वरुण धवन की हालिया ट्रोलिंग पर क्या बोलेंगी?

    बहुत ही बेतुका था। मुझे तो बहुत बुरा लगा क्योंकि अभी तो फिल्म के छोटे-छोटे पार्ट्स आए हैं, फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। सीन क्या हुए हैं, क्या कहानी है, अभी आपको पता ही नहीं है तो आप कैसे जज कर सकते हो कि किसी ने ऐसा एक्सप्रेशन या ऐसी एक्टिंग क्यों की है। तो एक बार फिल्म आए तो पता चले कि हर सीन और एक्सप्रेशन से पहले की कहानी क्या है। मुझे यह बहुत बेतुका लगा। मुझे बुरा लगा कि बेवजह ट्रोलिंग हो रही है।

    खबरें और भी

    क्या आपको लगता है कि बॉर्डर 2 , दंगल और धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

    मैं चाहती हूं कि उस फिल्म का जो मैसेज है, जो मकसद है... हमारी आर्म फोर्सेस को सम्मान देना और ऑडियंस को इंस्पायर करना, वो अगर सक्सेसफुली हो जाएगा तो बाकी बॉक्स ऑफिस पर जो ब्लॉकबस्टर होता है, तो वह अपने आप ही हो जाए। जब ऑडियंस को फिल्म पसंद आती है तो वे बार-बार भी देखने जाते हैं और भी लोग देखने जाते हैं। फिल्म जो इमोशन फील कराना चाहती है, मैं उम्मीद करती हूं कि वो अच्छे पहुंच जाए। उम्मीद करती हूं कि यह अच्छा हो।

    बॉर्डर 2 मिलने पर पैरेंट्स का क्या रिएक्शन था?

    वह बहुत खुश थे। वे मुझे बता रहे थे कि बॉर्डर 1 देखने के लिए लोग ट्रक भरकर जाते थे। वह कितनी बड़ी फिल्म थी। उस वक्त मेरा तो जन्म नहीं हुआ था। बचपन से सुनते आ रहे हैं, गाने सुनते आ रहे हैं। जब मैंने पैरेंट्स को बताया कि मैं इस पार्ट के लिए सिलेक्ट हो गई हूं तो वे लोग बहुत खुश हुए। इतनी बड़ी लीगेसी का पार्ट बनना बड़ी बात है और वे बहुत खुश थे। उन्होंने कहा कि बस अपने कैरेक्टर के साथ न्याय करना।

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Border 2 की सुनामी पक्की! एडवांस बुकिंग में ही सनी देओल की फिल्म ने छाप डाले इतने करोड़

    आपको दंगल से पॉपुलैरिटी मिली, इस फिल्म का ऑफर कैसे मिला?

    मेरे पिता ने एक कास्टिंग रिक्वायरमेंट पढ़ा और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को मेरी प्रोफाइल भेजी। उन्होंने मुझे गीता और बबीता का एक सीन रिकॉर्ड करने के लिए भेजा था जो मैंने अपने घर (गुड़गांव) से ही भेजा था। फिर उन्होंने हमें मुंबई बुलाया। उस वक्त पूरे देश से करीब 20 लड़कियां ऑडिशन के लिए आई थीं। आमिर सर (आमिर खान) और मुकेश सर ने मेरा ऑडिशन लिया। यहीं मैं आमिर सर से पहली बार मिली थी।

    Ishika Gagneja

    इशिका ने बताया कि गीता-बबीता के रोल के लिए भले ही वह सिलेक्ट नहीं हुईं, लेकिन उन्हें सुनीता के कैरेक्टर के लिए ऑडिशन देने के लिए कहा गया। मैं ऑडिशन क्लिप भेजी और ऐसे मैं फिल्म का हिस्सा बनीं।

    दंगल के बाद बदली इशिका की किस्मत

    दंगल फिल्म ने इशिका गगनेजा के करियर को बदल दिया। उन्होंने बताया कि आज भी लोग उन्हें इस फिल्म के लिए पहचानते हैं। उन्होंने कहा, "चाहे मॉल हो या फिर मेट्रो... लोग मुझसे कहते हैं कि हमने आपको दंगल में देखा है। वो सीन देखकर हम रोए थे। मैं ब्रोकन न्यूज सीजन 2 के स्क्रीनिंग में गई थीं, वहां जयदीप अहलावत ने मुझे देखते ही पहचान गए थे। उन्होंने कहा कि आप दंगल में थे ना, आपने बहुत अच्छा किया था।"

    यह भी पढ़ें- जावेद अख्तर ने ठुकराई Border 2, मारा ताना; अब प्रोड्यूसर भूषण कुमार का आ गया ये रिएक्शन