Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Peddi में Janhvi Kapoor को 'ओवर- सेक्सुअलाइज' दिखाने पर बोले साउथ सुपरस्टार , कहा- 'क्रिएटिव फैसले के लिए...'

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 08:42 AM (IST)

    'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के सीन्स को लेकर हुए पूरे विवाद पर अब हाल ही में साउथ सुपरस्टार जगपति बाबू ने रिएक्ट किया है। ...और पढ़ें

    जाह्नवी कपूर के पेद्दी विवाद में कूदे एक्टर/ फोटो- Instagram

    जाह्नवी कपूर के पेद्दी विवाद में कूदे एक्टर/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर हुए विवाद में बोले एक्टर

    2. पेद्दी एक्टर ने जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में बोली ये बात

    3. डायरेक्टर ने 'ऑब्जेक्टिफाई' करने पर मांगी थी माफी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'पेद्दी' (Peddi Box Office) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो चुके हैं। राम चरण की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है। हालांकि, इस बीच ही जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के 'अंग-प्रदर्शन' सींस को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं।

    अब हाल ही में 'पेद्दी' एक्टर और साउथ के मशहूर अभिनेता जगपति बाबू ने जाह्नवी कपूर के 'पेद्दी' में फिल्माए गए दृश्यों पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने किसका सपोर्ट किया, नीचे पढ़ें डिटेल्स: 

    'किसी लड़की के पीछे पड़ना सही नहीं है'

    जगपति बाबू से जब उनकी फिल्म 'पेद्दी' की सक्सेस के साथ-साथ जाह्नवी कपूर की ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया, तो साउथ सुपरस्टार ने तुरंत जवाब देते हुए तेलुगु 360 डिजिटल को कहा, "एक आर्टिस्ट के तौर पर मैं सिर्फ लोगों को यही कहूंगा कि आप लोग उन्हें टारगेट न बनाए। एक लड़की के पीछे पड़ जाना बिल्कुल भी सही चीज नहीं है। हमें नहीं पता इस चीज पर उनके खुद के व्यूज क्या हैं? उन्होंने हर क्रिएटिव फैसले के लिए सहमति दिखाई थी या नहीं, हमें कुछ भी नहीं पता है।"

    64 वर्षीय एक्टर ने जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) पर फिल्माए गए सीन्स पर अभिनेत्री का सपोर्ट करते हुए आगे कहा, "ऐसा तो नहीं है कि उन्होंने इन चीजों के लिए खुद को आगे किया है। उन्होंने वही किया है, जो डायरेक्टर ने उनसे करने के लिए कहा। जब एक एक्टर डायरेक्टर के विजन के भरोसे पर कोई फिल्म साइन करता है, तो उन्हें उस विजन को फॉलो करना पड़ता है। हम सब वही करते हैं, जो हमें डायरेक्टर कहते हैं, कभी-कभी वह चीज हमारे लिए वर्क करती है, कभी नहीं करती। उनके अपने कारण होंगे, लेकिन मैं जाह्नवी को इस मामले में पूरी तरह सपोर्ट करता हूं।"

    यह भी पढ़ें- 5 कारणों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है Peddi, पता चल जाएगी बंपर कमाई की असली वजह

    peddi actor jagpati babu support jahnvi kapoor (1)

    'ये चीज किसी को मेंटली परेशान कर सकती है'

    जगपति बाबू ने आगे बातचीत खत्म करते हुए जाह्नवी के समर्थन में कहा, "अगर आपको कोई फिल्म पसंद या नापसंद आया रही है, तो मूवी पर कमेंट करो, लेकिन किसी एक आर्टिस्ट को पकड़कर उसके पीछे मत पड़ो, यह चीज उन्हें मेंटली परेशान कर सकती है।"

    खबरें और भी

    peddi actor jagpati babu support jahnvi kapoor (2)

    आपको बता दें कि पूरा विवाद तब खड़ा हुआ था, जब पेद्दी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि 'अचियम्मा' का किरदार अदा करने वाली जाह्नवी कपूर की एक्टिंग से ज्यादा उनके शरीर और कमर पर फोकस किया गया था। उन्हें एक 'ग्लैमर ऑब्जेक्ट' बनाया गया है, जिसके बाद निर्देशक बुची बाबू ने फैंस से माफी मांग कर यह वादा किया कि वह मूवी में बदलाव करेंगे।

    यह भी पढ़ें- 'अंग-प्रदर्शन वाले कपड़े पहनना...', हीरोइन को 'ऑब्जेक्ट' दिखाने पर भड़कीं करीना, जया बच्चन का भी फूटा गुस्सा