Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2000 दिनों तक थिएटर्स में रहा था Jaya Bachchan की फिल्म का कब्जा, बदल गई थी एक्ट्रेस की निजी जिंदगी

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 08:50 PM (IST)

    जया बच्चन ने अपने एक्टिंग करियर के दौरान एक ऐसी मूवी दी, जो 2 हजार दिनों से ज्यादा तक थिएटर्स में चली थी। ...और पढ़ें

    जया बच्चन की कल्ट फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    जया बच्चन की कल्ट फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. 70 के दशक की सबसे बड़ी हिट

    2. जया बच्चन की कल्ट मूवी का रिकॉर्ड

    3. सिनेमाघरों में 286 हफ्तों तक किया राज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में राजनीति में एक्टिव रहने वालीं जया बच्चन (Jaya Bachchan) के वक्त पर इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर फेमस रही हैं। महा नायक अमिताभ बच्चन की पत्नी के अलावा वेटरन एक्ट्रेस के तौर पर जया को पहचाना जाता है।

    आज हम आपको जया बच्चन के एक्टिंग करियर की सबसे सफल फिल्म के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो 2000 से अधिक दिनों तक सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चलती रही थी। आइए जानते हैं कि यहां जया की कौन सी पुरानी फिल्म की बात की जा रही है। 

    जया बच्चन की कल्ट फिल्म

    उपहार, पिया का घर और गुड्डी जैसी सफल मूवीज से हिंदी सिनेमा में शानदार फिल्में करने वालीं जया बच्चन ने 70 के दशक में तहलका मचा दिया था। इसके बावजूद बतौर एक्ट्रेस जया को एक मूवी की तलाश थी, जो उनके करियर को रातोंरात कामयाबी के शिखर पर पहुंचा दे और उनकी ये तलाश निर्देशक रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी फिल्म शोले से पूरी हुई।

    यह भी पढ़ें- 260 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली थी Dharmendra की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, 50 साल पुरानी मूवी आज भी है कल्ट

    sholay

    जी हां धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन की तरह फिल्म शोले अभिनेत्री जया बच्चन के करियर की भी सबसे बड़ी हिट फिल्म के तौर पर जानी जाती है। बात की जाए शोले की सफलता के बारे में तो ये मूवी 5 सालों तक मुंबई एक थिएटर में लगातार चली थी। इसके अलावा ऑल ओवर 286 हफ्तों तक सिनेमाघरों में शोले का कब्जा रहा था, जोकि 2002 दिन के आस-पास समय होत है। 

    खबरें और भी

    jaya bachchan longest run movie

    इस तरह से शोले ने हिंदी सिनेमा में कामयाबी की एक नया और अनोखा अध्याय लिखा था। जया बच्चन की शोले की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि साल 1975 में इसे थिएटर्स में रिलीज किया गया और आज 51 साल बाद भी फैंस इसे देखना पसंद करते हैं। 

    जया बच्चन का खास किरदार

    यूं तो फिल्म शोले की कास्ट और किरदार काफी चर्चित रहे थे। जिनमें जया बच्चन द्वारा निभाई गई राधा की भूमिका भी बेहद खास रही। एक विधवा महिला के रोल में उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी। उनकी पिछली फिल्मों की तुलना में शोले का कैरेक्टर काफी शांत और चुनौतीपूर्ण था, जिसे जया ने बखूबी पार पाया। बता दें कि शोले से ही जया और अमिताभ के रिश्ते में नजदीकियां आईं और इनकी निजी जिंदगी बदल गई। 

    यह भी पढ़ें- Sholay की 'बसंती' बनना चाहती थीं जया बच्चन, Dharmendra को देखते ही सोफा के पीछे छुप गई थीं एक्ट्रेस