जब Rajesh Khanna से लड़ बैठी थीं जया बच्चन, अमिताभ की वजह से सेट पर हुआ था झगड़ा
वेटरन एक्टर राजेश खन्ना से जुड़ा एक रोचक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं, जब अमिताभ बच्चन के चलते फिल्म के सेट पर जया बच्चन और काका आमने-सामने आ गए थे ...और पढ़ें

राजेश खन्ना और जया बच्चन (फोटो क्रेडिट- (फेसबुक)
HighLights
इस फिल्म के सेट पर भिड़ गए थे राजेश और जया
अमिताभ बच्चन की वजह से हुई थी लड़ाई
सालों बाद इस फिल्म के एक्टर ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राजेश खन्ना और जया बच्चन से जुड़ा एक रोचक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं, जब ये दोनों फिल्म के सेट पर आपस में भिड़ गए थे। इसकी वजह अमिताम बच्चन थे। पूरा मामला क्या था, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
क्यों हुआ था काका और जया का झगड़ा?
फिल्में बनती हैं और रिलीज होती हैं। हालांकि, कई बार उनके सेट पर कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं, जो वर्षों बाद भी उस फिल्म को लेकर याद की जाती हैं। साल 1972 में प्रदर्शित फिल्म बावर्ची में सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अभिनेत्री जया बच्चन ने काम किया किया था।
-1770886454840.jpg)
यह भी पढ़ें- जल्दबाजी में बना था Kishore Kumar का ये आइकॉनिक गाना, 57 साल पहले सिंगल टेक में करनी पड़ी थी शूटिंग
हालांकि, फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बार जया बच्चन और राजेश खन्ना के बीच झगड़ा भी हो गया था, वह भी हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर। इस घटना के बारे में फिल्म बावर्ची में बतौर बाल कलाकार काम करने वाले अभिनेता राजू श्रेष्ठ उर्फ मास्टर राजू ने एक इंटरव्यू में बताया। राजू ने कहा-

मैं बहुत छोटा था, मुझे पूरा याद नहीं है। मुझे इतना पता है कि दोनों के बीच शूटिंग के दौरान बहस हुई थी, जिसके बाद शूटिंग भी रुक गई थी। वो झगड़ा अमित जी (अमिताभ बच्चन) को लेकर ही था। उस समय अमित जी सिनेमा इंडस्ट्री में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे थे। जया जी से उन्होंने कुछ अमित जी के खिलाफ ही बोला था, उसी पर उनका झगड़ा हुआ था और शूटिंग रुकी थी। उसके बाद जया जी ने फिर कभी राजेश खन्ना के साथ काम नहीं किया।’
खबरें और भी
राजेश खन्ना और जया बच्चन की फिल्में
बता दें इस घटना से पहले जया बच्चन और राजेश खन्ना की जोड़ी काफी सफल रही थी। ज्यादातर फिल्ममेकर्स इन दोनों को अपनी-अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहते थे। बावर्ची से पहले जया और राजेश की जोड़ी फिल्म गुड्डी में भी नजर आई थी, जोकि बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
मालूम हो कि फिल्म बावर्ची भी 70 के दशक की सफलतम फिल्मों में शुमार रही। कमाल की बात ये है कि राजेश खन्ना के साथ की गईं, जया बच्चन की ये दोनों फिल्में उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थीं।