विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hrithik Roshan पर भड़कीं Kangana Ranaut, कहा- 'आग में घी डालना और अपने पार्टनर को शर्मिंदा...'

Updated: Sun, 02 Aug 2026 07:57 AM (IST)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से जुड़े एक ट्रेंड पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने कमेंट किया जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन पर गुस्सा निकाला है।

ऋतिक रोशन पर भड़कीं कंगना रनौत। फोटो क्रेडिट- एक्स

ऋतिक रोशन पर भड़कीं कंगना रनौत। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से जुड़ा एक ट्रेंड वायरल हो रहा है जिस पर एक्टर ने रिएक्शन देकर हर किसी का ध्यान खींच लिया। अब कंगना ने ऋतिक की क्लास लगाते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

हुआ यूं कि कंगना रनौत को लेकर कमेंट करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके दोस्तों ने उनसे कहा है कि कंगना उनके पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि उनकी शक्ल ऋतिक रोशन से मिलती है।

वायरल ट्रेंड पर ऋतिक का रिएक्शन

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर 'The world owes an apology to Hrithik Roshan' ट्रेंड करने लगा। लोगों ने कंगना को ट्रोल करते हुए इस ट्रेंड का इस्तेमाल किया। इस पर ऋतिक ने कमेंट कर कहा कि वह तब तक इंतजार करेंगे, जब तक कॉन्टैक्स्ट सही नहीं होता है।

Hrithik Rosan

ऋतिक के कमेंट पर कंगना का रिएक्शन

अब कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है। कंगना ने ऋतिक से जुड़े पोस्ट आर्टिकल को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए आग में घी न डालने की नसीहत दी है। उन्होंने लिखा, "डियर ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको अपना परफेक्ट मैच मिल गया है, आप और सबा आजाद (Saba Azad) साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।"

ऋतिक की चुप्पी पर भड़कीं कंगना

कंगना रनौत ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, "आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं और किसी महिला को इस तरह परेशान करना आपको शोभा नहीं देता। इसके बजाय आपको उन लोगों की आलोचना करनी चाहिए जो आपके नाम का इस्तेमाल करके मुझे परेशान और बुली कर रहे हैं।"

Kangana

कंगना ने बात को बढ़ाने का लगाया आरोप

कंगना ने आखिर में कहा, "आग में घी डालना और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें। उम्मीद है कि आपको सही बात समझ आएगी और आप बेमतलब की बातें करना बंद कर देंगे।"

क्या था कंगना और ऋतिक का विवाद?

मालूम हो कि कंगना ने एक बार ऋतिक को 'सिली एक्स' कहकर बुलाया था। इसके बाद एक्टर ने साफ-साफ नकार दिया था कि वह कंगना संग रिलेशनशिप में नहीं रहे। बाद में उन्होंने एक्ट्रेस को एक लीगल नोटिस भी भेजा। साथ ही दावा किया कि कोई शख्स उनके नाम का नकली ईमेल आईडी से कंगना से बात कर रहा था। बाद में कंगना ने कहा कि वह ईमेल आईडी खुद एक्टर ने ही उन्हें दी थी। 

यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan की वजह से चेंज हुई थी कहानी, फिर भी महा फ्लॉप रही थी 25 साल पुरानी फिल्म

यह भी पढ़ें- 'वो गोल्ड डिगर...' Hrithik Roshan से 400 करोड़ की एलिमनी लेने पर सुजैन खान की बहन ने तोड़ी चुप्पी