'ये कैसी अभिव्यक्ति की आजादी', Satluj को ओटीटी से हटाए जाने पर नाखुश हुए 'DGP बिट्टा'
सीनियर एक्टर कंवलजीत सिंह ने सतलुज फिल्म को ओटीटी से हटाए जाने पर आपत्ति जताई है। ...और पढ़ें
-1783567128708_m.webp)
फिल्म सतलुज विवाद (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
नहीं थम रहा फिल्म सतलुज का विवाद
एक्टर कंवलजीत सिंह ने दी तीखी प्रतिक्रिया
ओटीटी से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज (Satluj) का नाम चर्चा में बना हुआ है। ओटीटी पर रिलीज के महज 48 घंटों के बाद इस मूवी को हटा दिया गया है, जिसकी वजह से सिनेमाई गलियारे में एक बड़ी बहस छिड़ी गई है। तमाम सेलेब्स और फैंस इस मामले को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।
अब इस मैटर में सतलुज में पंजाब पुलिस के डीजीपी बिट्टा का किरदार निभाने वाले अभिनेता कंवलजीत सिंह ने रिएक्ट किया है और उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर सवाल पूछा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है-
कंवलजीत सिंह की तीखी प्रतिक्रिया
फिल्म सतलुज को लेकर चर्चाओं का बाजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ओटीटी से इस मूवी को रीमूव किए गए करीब 3 दिन बीत गए हैं, लेकिन इसके बाद भी इसको लेकर मामला शांत होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। अब सीनियर एक्टर कंवलजीत सिंह ने अपनी मूवी को इस तरह से ओटीटी से हटाए जाने पर रिएक्ट किया है।
यह भी पढ़ें- Satluj Controversy: OTT के बाद गायब हुई फिल्म की IMDb रेटिंग, फिल्ममेकर बोले- 'पता चल गया कितनी फर्जी'
-1783568118909.jpg)
हाल ही में कंवलजीत सिंह ने प्रेस जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में इस मामले को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है-फिल्म हटाए जाने के बाद मैंने हनी (हनी त्रेहान फिल्म के डायरेक्टर) से बात की, और उन्होंने कहा कि वे इस मामले को कोर्ट ले जाएंगे। लेकिन मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि उन्हें इसे हटाना क्यों पड़ा। जो लोग इसे देखने नहीं भी वाले थे, वे भी अब इसे देखना चाहेंगे।

इसे बहुत से लोगों ने डाउनलोड भी कर लिया है, इसलिए भले ही बहुत से लोग इसे देखेंगे, लेकिन प्रोड्यूसर्स को नुकसान ही होगा। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि आखिर यह कैसी अभिव्यक्ति की आजादी है। मुझे बताइए, मैं सच में जानना चाहता हूं। इस अधिकार का गला घोंटा जा रहा है।
खबरें और भी
इसके अलावा डायरेक्टर अनुराग कश्यप सहित कई फिल्मी सितारों ने सतलुज को ओटीटी से हटाए जाने को लेकर आपत्ति जताई है।
क्या है सतलुज की कहानी
दरअसल फिल्म सतलुज की कहानी पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक है, जिन्होंने 1995 में पंजाब में 25 हजार से अधिक लोगों के फर्जी एनकाउंटर का गहरा राज खोला था। अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने मूवी में जसवंत का किरदार प्ले किया है।