Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor के जन्मदिन पर करीना कपूर और मलाइका ने यूं लुटाया प्यार, शेयर की फैशन क्वीन कीं खास तस्वीरें

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 05:27 PM (IST)

    सोनम कपूर ( Sonam Kapoor ) पति आनंद आहूजा ( Anand Ahuja ) के साथ लंदन में अपना जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की फोटोज भी वायरल हो रही ...और पढ़ें

    Sonam Kapoor Happy Birthday (Photo Credit Instagram)
    Sonam Kapoor Happy Birthday (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. सोनम कपूर मना रही हैं अपना जन्मदिन
    2. दोस्त करीना कपूर ने भी किया विश
    3. जल्द बैटल फॉर बिटोरा में नजर आएंगी सोनम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की फैशन क्वीन एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर हुआ था।

    इस खास मौके पर एक्ट्रेस को परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों के साथ-साथ फैंस से भी ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोनम का पूरा सोशल मीडिया जन्मदिन की बधाइयों से भर गया है। वहीं अब एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी उन्हें विश किया है।

    यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor के बर्थडे पर भाई अर्जुन कपूर ने लुटाया प्यार, अनिल कपूर ने बेटी के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट

    करीना कपूर ने दी जन्मदिन की बधाई

    सोनम कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में यूं तो कई दोस्त हैं, लेकिन सबसे खास करीना कपूर है। दोनों ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में भी एक साथ काम किया हुआ है। ऐसे में बेबो ने अपनी डार्लिंग की खास फोटो शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। करीना ने मोनोक्रोमैटिक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सोनम। आपसे प्यार करती हूं और आपको सारी खुशियां मिले। इसी के साथ रेड कलर का हार्ट इमोजी भी बनाया है।

    मलाइका अरोड़ा ने किया विश

    करीना कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा ने भी सोनम को जन्मदिन की बधाई दी हैं। मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सोनम की तस्वीर साझा की और लिखा, "हैप्पी बर्थडे डियर, सबसे अच्छा साल हो"।

    इस तरह सोनम ने मनाया अपना जन्मदिन

    देर रात सोनम ने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी साझा की है। एक्ट्रेस को पति आनंद आहूजा ने एक खास तोहफा मिला है। आनंद ने अपनी बीवी को रबींद्रनाथ टैगोर की लिखी किताब गीतांजलि गिफ्ट की है।

    खबरें और भी

    एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किताब की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरे अमेजिंग पति से मिला बर्थडे गिफ्ट। टैगोर की लिखी फर्स्ट एडिशन गीतांजलि इंग्लिश में ट्रांसलेटेड है, धन्यवाद आनंद। मुझे नहीं पता कि मैं क्या करूं जो आप डिजर्व करते हैं। "

    सोनम कपूर की आने वाली फिल्म

    सोनम कपूर आखिरी बार क्राइम थ्रिलर 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं। 'ब्लाइंड' 7 जुलाई 2023 को रिलीज हुई थी। सोनम ज्लद ही 'बैटल फॉर बिटोरा' में दिखाई देंगी।

    यह भी पढ़ें-  Sonam Kapoor को बर्थडे पर पति आनंद आहूजा से मिला इतना कीमती तोहफा, लंदन में यूं किया सेलिब्रेट