Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karisma Kapoor Birthday: बहन के जन्मदिन पर करीना ने बरसाया प्यार, 'लाइफलाइन' बताकर शेयर कीं पुरानी तस्‍वीरें

    Updated: Sun, 25 Jun 2023 03:29 PM (GMT+05:30)

    Karisma Kapoor Birthday कपूर परिवार में आज जश्न का माहौल है। दरअसल करिश्मा कपूर 25 जून को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। करिश्मा कपूर का जन्म 25 197 ...और पढ़ें

    kareena kapoor khan, Karisma Kapoor Photo Credit Instagram
    kareena kapoor khan, Karisma Kapoor Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. 50 साल की हुई एक्ट्रेस करिश्मा कपूर।
    2. करीना कपूर ने बहन को किया खास अंदाज में विश।
    3. लंदन में सेलिब्रेट होगा करिश्मा कपूर का जन्मदिन।

     नई दिल्ली, जेएनएन। Karisma Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor)आज यानी 25 जून को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। करिश्मा कपूर का जन्म 25 1973 को मुंबई में कपूर खानदान के घर हुआ है।

    करिश्मा पापा रणधीर कपूर और बबीता की बड़ी बेटी हैं। इस खास मौके पर अदाकारा को सोशल मीडिया पर ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच करिश्मा की बहन एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने उन्हें इंस्टाग्राम पर विश किया है।

    49 साल की हुईं करिश्मा कपूर

    करीना कपूर ने बड़ी बहन करिश्मा के लिए एक इंस्टाग्राम पर स्पेशल वीडियो शेयर किया है और इसी के साथ स्पेशल नोट शेयर किया है। करीना कपूर ने करिश्मा को अपनी न्यूरो पर्सन बताते हुए एक कोलाज वीडियो शेयर किया है। इसमें करीना और करिश्मा साथ नजर आ रही हैं।

    ये एक फैमिली वीडियो है जिसमें दोनों बहनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। करीना ने वीडियो को स्वीट हैशटैग भी शेयर किए हैं जिसमें उन्होंने लिखा- माय फॉरेवर, माय लोलो, और द बेस्ट...।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    मलाइका अरोड़ा ने भी किया विश

    करीना के अलावा लोलो की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। मलाइका ने करिश्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए लव नोट लिखा- "हैप्पी बर्थडे माय लोलो....खूब सारा प्यार.."।

    मलाइका अरोड़ा की बहन मृता अरोड़ा ने भी करिश्मा कपूर को बर्थडे विश किया है. उन्होंने करिश्मा की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- "मेरी बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर को जन्मदिन की बधाई। हमेशा ऐसे ही गॉर्जियस और शेडी रहना।

    खबरें और भी

    एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म

    करिश्मा कपूर ने 2020 वेब सीरीज मेंटलहुड से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। करिश्मा, अभिनय देव द्वारा निर्देशित आगामी सीरीज ब्राउन में नजर आएगी। इसके अलावा, उनके पास सारा अली खान के साथ निर्देशक होमी अदजानिया की अगली मर्डर मुबारक भी है, जो साल 2024 में रिलीज होगी।