Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Katrina Kaif ने बेटे Vihaan के साथ शेयर की प्यारी फोटो, 'मम्मी' संग 6 महीने के लाडले ने मनाया पहला मदर्स डे

    Updated: Sun, 10 May 2026 10:08 PM (IST)

    Mother's Day 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने अपने बेटे विहान कौशल के साथ अपना पहला मदर्स डे सेलिब्रेट किया जिसकी फोटो सामने आई है। ...और पढ़ें

    कटरीना कैफ ने बेटे के साथ मनाया मदर्स डे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    कटरीना कैफ ने बेटे के साथ मनाया मदर्स डे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ पिछले साल ही पहली बार मां बनीं। यूं तो वह मां बनने के बाद से ही लाइमलाइट से दू हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट्स से ध्यान खींच लेती हैं। आज उन्होंने अपने लाडले संग मदर्स डे सेलिब्रेट किया।

    रविवार को दुनियाभर में मदर्स डे (Mother's Day) सेलिब्रेट किया गया। न्यू मॉम कटरीना कैफ ने भी इस खास पल को पहली बार अपने बेटे विहान कौशल (Vihaan Kaushal) के साथ सेलिब्रेट किया।

    कटरीना कैफ ने मनाया मदर्स डे

    कटरीना कैफ को मदर्स डे पर खास तोहफा भी मिला। यह तोहफा उनके लाडले विहान और पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने दिया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटोज भी शेयर की हैं जिनमें से एक फोटो उनकी और उनके लाडले विहान की है।

    कटरीना को बेटे से मिला तोहफा

    पहली तस्वीर मदर्स डे पर कटरीना कैफ को 6 महीने के विहान और एक्टर विक्की से मिला। उन्होंने एक कार्ड की फोटो शेयर की है जिसमें लिखा है- 'हैप्पी मदर्स डे माय लव'। कार्ड में विहान और विक्की का नाम भी लिखा है।

    बेबी संग दिखीं कटरीना

    दूसरी फोटो कटरीना कैफ और उनके बेबी ब्वॉय विहान की है। तस्वीर में मां और बेटे एक किताब को पकड़े हुए हैं। दोनों का किताब पकड़े हुए सिर्फ हाथ दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "एक खुश मां का दृष्टिकोण।" 

    खबरें और भी

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

    यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। श्वेता बच्चन समेत बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपना प्यार लुटा रहे हैं। फैंस भी उनका ये पोस्ट पसंद कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा नहीं होंगी Zee Le Zaraa का हिस्सा? फरहान अख्तर ने बदला अपना इरादा

    बेटे को रखते हैं लाइमलाइट से दूर

    कटरीना कैफ ने 42 साल की उम्र में 7 नवंबर 2025 को एक बेटे को जन्म दिया था। कपल ने अपने बेटे का नाम विहान रखा है। दोनों ने अभी तक अपने लाडले का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। कपल सोशल मीडिया पर बेबी की फोटोज बहुत कम ही पोस्ट करते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'पत्नी का अपमान...', कटरीना से शादी के 4 साल बाद Vicky Kaushal ने मारा ऐसा जोक, गुस्से से आगबबूला हुए लोग