विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

64 करोड़ व्यूज और 30 लाख रील्स, गर्दा उड़ा रहा है Khesari Lal का भोजपुरी गाना, इंस्टाग्राम पर जमकर हो रहा वायरल

Published: Sat, 05 Sep 2026 02:21 PM (IST)

64 करोड़ से अधिक व्यूज बटोरने वाला खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है, ...और पढ़ें

खेसारी लाल यादव के गाने ने मचाई धूम/ फोटो- इंस्टाग्राम

खेसारी लाल यादव के गाने ने मचाई धूम/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. खेसारी लाल का इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ भोजपुरी गाना 

  2. 30 लाख से अधिक लोगों ने बनाई गाने पर रील्स 

  3. यूट्यूब पर गाने को मिले थे 646 मिलियन व्यूज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जिन्हैं अभिनय के साथ-साथ सिंगिग में महारथ हासिल है। जिनमें पवन सिंह, मनोज तिवारी के साथ-साथ खेसारी लाल यादव का नाम भी शामिल हैं। खेसारी लाल ने भोजपुरी में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं।

अब हाल ही में उनका 64 करोड़ व्यूज वाला एक गाना इस वक्त हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। यह गाना इंस्टाग्राम पर इस कदर वायरल हो रहा है कि हजारों लोग अब तक गाने पर रील बना चुके हैं।

खेसारी के साथ आम्रपाली दूबे की दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री

खेसारी लाल यादव का जो डांस नंबर इस वक्त इंस्टाग्राम पर खूब ट्रेंड कर रहा है, वह दरअसल साल 2022 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। गाने के लिरिक्स थे 'पलंग सागवान के...।' इस धमाकेदार गाने को यूपी और बिहार में कितना ज्यादा पसंद किया गया इस बात का अंदाजा आपको इसके व्यूज से मिल जाएगा।

'पलंग सागवान के' गाने को यूट्यूब पर 646 मिलियन यानी कि 64 करोड़ 65 लाख व्यूज मिल रहे हैं। खेसारी लाल यादव के साथ इस पॉपुलर गाने में भोजपुरी सिंगर इंदू सोनाली ने आवाज दी है। गाने के लिरिक्स सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं और फिल्म का म्यूजिक छोटे बाबा ने तैयार किया है। यह एक रोमांटिक ट्रेक है।

Untitled design - 2026-09-05T140105.144

इंस्टाग्राम पर 30 लाख लोगों ने बनाई रील्स

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दूबे को यह गाना भले ही तीन साल पहले आया हो, लेकिन अब यह गाना इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है और 30 लाख से ज्यादा लोग अभी तक 'पलंग सागवन के' ऑडियो पर रील्स बना चुके हैं। हर पल इस गाने के व्यूज बढ़ रहे हैं।यह पॉपुलर गाना रोमांटिक कॉमेडी भोजपुरी फिल्म डोली सजा के रखना का है, जिसमें खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दूबे, रक्षा गुप्ता,विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, सामंथा चतुर्वेदी, आयाज खान, रीना रानी जैसे एक्टर्स नजर आए थे। 

Video Credit- SRK Music

फिल्म के निर्देशन की कमान रजनीश मिश्रा ने संभाली थी। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल है। भोजपुरी ही नहीं खेसारी लाल यादव की आवाज का जादू बॉलीवुड ऑडियंस के भी सिर चढ़कर बोला। 

यह भी पढ़ें- खेसारी लाल ने की 'मन की बात': भोजपुरी स्‍टार ने Gen-Z से कहा- आप अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav पर बुरी तरह भड़कीं Malaika Arora, वजह जानकर आपको भी आ सकता है गुस्सा!