Khesari Lal Yadav पर बुरी तरह भड़कीं Malaika Arora, वजह जानकर आपको भी आ सकता है गुस्सा!
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की क्वीन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने हाल ही में भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के एक वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
दरअसल, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर जब मलाइका की नजर पड़ी तो वह अपनी नाराजगी जताने से पीछे नहीं रहीं।
खेसारी का वीडियो हुआ था वायरल
यह वीडियो एक इवेंट का है, जहां खेसारी लाल यादव आए थे। जब वह पैपराजी को पोज देने के लिए आए तो वहां एक डॉग लेटा हुआ था। जिसे उन्होंने हटवाया। जब वह डॉग नहीं हट रहा था, तब कभी शख्स ने पैर से उसे खिसकाया तो कभी उसे हाथ से घसीट कर खेसारी के पास से ले गए।
खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका
यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। इस बीच मलाइका अरोड़ा भी अपना गुस्सा जताने में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर खेसारी का वही वीडियो रीशेयर किया और अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा-
ये लोग आखिर हैं कौन? और ये आदमी कौन है जो खड़ा होकर पोज दे रहा है? वाहियात।
मलाइका अरोड़ा का खेसारी को लेकर किया गया ये पोस्ट अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस हमेशा से ही डॉग लवर्स रही हैं और वह हमेशा उनके सपोर्ट में अपनी राय रखती हैं।
मलाइका अरोड़ा का वर्क फ्रंट
फिल्मी पर्दे से दूर मलाइका अरोड़ा इन दिनों मॉडलिंग और रियलिटी शोज में बतौर जज काम कर रही हैं। इसके अलावा आइटम सॉन्ग्स में भी वह आग लगाती हैं। आखिरी बार उन्हें यो यो हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो 'चिल्गम' (Chillgum) में देखा गया था। इस गाने को भोजपुरी वर्जन में क्रिएट किया गया था। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
