विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Malaika Arora के रिश्ते को परिवार से मंजूरी? 'बॉयफ्रेंड' हर्ष को लेकर फैमिली डिनर पर गईं, बेटे अरहान भी दिखे साथ

Published: Mon, 25 May 2026 04:39 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड हर्ष मेहता (Harsh Mehta) के साथ दिखीं। एक्ट्रेस के साथ उनके बेटे अरहान भी नजर आए।

रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग डिनर पर गईं मलाइका। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग डिनर पर गईं मलाइका। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 52 साल की मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) से तलाक के बाद उन्होंने करीब 5-6 साल तक अर्जुन कपूर को डेट किया।

अब फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा को फिर से प्यार हो गया है। उनका नाम इन दिनों 19 साल छोटे हर्ष मेहता (Harsh Mehta) से जोड़ा जा रहा है।

रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग गईं डिनर पर

हाल ही में, हर्ष मलाइका के परिवार के साथ दिखे, जिसके बाद कयास लग रहे हैं कि शायद एक्ट्रेस के रिश्ते को परिवार ने मंजूरी दे दी है।

दरअसल, रविवार को मलाइका अरोड़ा अपने बेटे के साथ अपनी मां के घर डिनर पर गई थीं, जहां हर्ष मेहता उन्हें पिक करने के लिए पहुंचे। सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं, जिसें हर्ष मेहता मलाइका और अरहान के साथ एक्ट्रेस की मां के घर से निकलते हुए देखे गए। इस दौरान हर्ष अपना चेहरा छुपाने की कोशिश कर रहे थे।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sachin Gokhale (@clicksachin)

सोशल मीडिया पर जैसे ही मलाइका अरोड़ा की हर्ष के साथ तस्वीरें वायरल हुईं, उनके रिलेशनशिप को हवा मिल गई। इससे पहले भी कॉन्सर्ट और एयरपोर्ट पर हर्ष और मलाइका को साथ देखा जा चुका है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी रिलेशनशिप की खबरों को स्वीकार या अस्वीकार नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- 'पोते-पोतियों के बारे में मत सोचो ...'Malaika Arora के 23 साल के बेटे ने लिया फैसला, नहीं करना चाहता है शादी

दो दशक बाद टूटी थी शादी

मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी, जिनसे उन्हें बेटा अरहान है। हालांकि, साल 2017 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। 2023 में ही अरबाज ने शूरा खान से दूसरी शादी की और अब उनकी एक बेटी है जिसका नाम सिपारा है। वहीं, मलाइका, हर्ष के साथ अपनी डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं 'राजमा-चावल ब्वॉय' Sorab Bedi? वायरल हो रही हैं मलाइका अरोड़ा संग कोजी तस्वीर