Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Madhubala के प्यार में नहीं थे किशोर कुमार, बीमारी के चलते करनी पड़ी शादी? बहन ने किया था ऐसा खुलासा

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 03:28 PM (IST)

    सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस रहींं मधुबाला की बहन ने ये खुलासा किया था कि किशोर कुमार ने कभी भी अभिनेत्री से प्यार नहीं किया था। ...और पढ़ें

    किशोर कुमार मधुबाला (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    किशोर कुमार मधुबाला (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. साल 1960 में हुई थी दोनों की शादी

    2. किशोर कुमार की चौथी पत्नी थीं मधुबाला

    3. मधुबाला की बहन ने किया था खुलासा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के इतिहास के सबसे चर्चित कपल के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) और अभिनेत्री मधुबाला (Madhubala) का नाम शामिल होता था। बेशक आज ये दोनों इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन इनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई दिलचस्प किस्से सिनेमाई जगत में मशहूर हैं। 

    मधुबाला और किशोर कुमार की शादी टूटने को लेकर तमाम तरह के दावे किए जाते हैं। लेकिन एक बार मधुबाला की बहन मधुर भूषण इन दोनों का रिश्ता खत्म होने के पीछे की जो वजह बताई थी, उसने सबको आश्चर्यचकित कर दिया था। पूरा मामला क्या था, आइए जानते हैं-

    मधुबाला की गंभीर बीमारी

    साल 1960 में मधुबाला और किशोर कुमार ने कोर्ट मैरिज की थी। मधुबाला किशोर दा की चौथी पत्नी थीं। इन दोनों की शादी ने उस वक्त हर किसी को शॉक कर दिया था। लेकिन शायद इनकी तकदीर को कुछ और ही मंजूर था। शादी के कुछ महीनों बाद मधुबाला और किशोर कुमार लंदन चले गए थे।

    यह भी पढ़ें- कभी था किशोर कुमार का 'आशियाना', आज Virat Kohli को मालामाल कर रहा है सिंगर का बंगला

    kishorekumarmadhubala

    वहां अचानक अभिनेत्री तबीयत बिगड़ गई और डॉक्टर्स ने बताया कि मधुबाला के दिल में छेद है। ये सुनकर किशोर कुमार को काफी बड़ा झटका लगा, मानों उनके पैरों से जमीन खिसक गई है। लंदन से आने के बाद किशोर दा मधुबाला को उनके पिता के घर छोड़ आए और फिर महीने में एक दो बाद उनसे मिलने जाते रहे।

    खबरें और भी

    kishore kumar madhubala (1)

    इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के इलाज का पूरा खर्चा भी उठाया था। लेकिन जब जीवन के इस बुरे दौर में मधुबाला को किशोर कुमार की काफी जरूरत थी, तब वह अपने काम और कॉन्सर्ट में बिजी थी। दिल में छेद होने की वजह से 9 सालों तक मधुबाला को काफी दर्द झेलना पड़ा था और महज 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

    किशोर कुमार ने नहीं किया था मधुबाला से प्यार

    एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान मधुबाला के बहन मधुर भूषण ने इस बात का खुलासा किया था कि किशोर कुमार को कभी उनकी बहन से प्यार ही नहीं था। उन्होंने शादी प्यार की खातिर नहीं की थी, जबकि मधुबाला किशोर दा को सच्चा प्यार करती थीं।

    kishorekumarmadhubala (1)

    मधुर दावा ने किया था- मधुबाला की तबीयत का पता चलने के बाद किशोर कुमार ने उनसे दूरी बनाना शुरू कर दिया था, जिसकी वजह से मधुबाला और अधिक परेशान रहने लगीं थीं। जीवन के आखिरी पलों में उन्होंने किशोर को काफी याद किया, लेकिन उन्होंने मेरी बहन को धोखा दिया था। 

    इस एक्टर से जुड़ा था मधुबाला का नाम

    कहा जाता है कि किशोर कुमार से शादी से पहले मधुबाला और सुपरस्टार दिलीप कुमार के बीच प्रेम संबंध था। सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इनका ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद जब किशोर कुमार ने मधुबाला को प्रपोज किया तो मधुबाला ने उन्हें तुरंत हां कह दिया था, क्योंकि उन्हें दिलीप कुमार को सबक जो सिखाना था।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के डीजे में खूब बजता है Kishore Kumar के बेटे का गाना, 35 सालों से बना हुआ 'कांवड़ यात्रा' का एंथम