Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kishore Kumar ने 78 साल पहले गाया था पहला गाना, सैड सॉन्ग के तौर आज भी है अमर

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 07:46 PM (IST)

    सुरों के सरताज किशोर कुमार ने अपने सुनहरे सिंगिंग करियर में कई शानदार गाने गाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके द्वारा गाया गया पहला गीत कौन सा था। ...और पढ़ें

    गायक किशोर कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    गायक किशोर कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. किशोर कुमार का पहला गाना कौन सा

    2. 1948 में पहली बार गाया था गाना

    3. इस दिग्गज अभिनेता को दी थी आवाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीब चार दशकों तक अपनी मधुर आवाज की गूंज से हिंदी सिनेमा में धमाल मचाने वाले फनकार किशोर कुमार को भला कौन भूल सकता है। बतौर सिंगर किशोर दा का करियर काफी शानदार रहा था और इस दौरान उन्होंने कई यादगार गीतों को गाया था। 

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि किशोर कुमार का पहला गाना कौन सा था और इस अभिनेता की फिल्म के लिए उन्होंने उसे गाया था। ऐसे में आइए इस लेख में हम आपको उनके फर्स्ट एवर सॉन्ग के बारे में बताते हैं-

    किशोर कुमार का पहला गाना 

    बतौर अभिनेता और गायक किशोर कुमार ने सिनेमा जगत में एक लंबी पारी खेली थी। इस दौरान गायक के तौर पर वह हर किसी फेवरेट रहे। 1946 से लेकर 1987 तक उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सिंगिंग की परिभाषा को बदलकर रख दिया। फिर चाहें वह सैड, रोमांटिक और डांसिंग सॉन्ग क्यों न हो, हर किस्म के गीत में किशोर कुमार अपनी जादुई आवाज का जादू बिखेरते थे। 

    यह भी पढ़ें- 57 साल पहले आया वो कल्ट 'बोल्ड गाना', Kishore Kumar की सेक्सी आवाज ने बांधा था समा; हिट हो गया था हीरो

    kishorekumar

    लेकिन इसकी शुरुआत कहां से हुई इसके बारे में शायद ही बहुत कम लोगों को मालूम हो। आपको बता दें कि बतौर गायक किशोर कुमार ने 78 साल पहले अपना पहला गाना गाया था। उस गीत के बोल थे- मरने की दुआएं क्यों मांगू...। ये गाना 1948 में रिलीज हुई दिग्गज अभिनेता देव आनंद की फिल्म जिद्दी के लिए किशोर दा ने गाया था। 

    खबरें और भी

    सैड सॉन्ग के तौर पर किशोर कुमार का ये गीत उस वक्त काफी पसंद किया गया। हालांकि, उनको बतौर गायक सबसे अधिक लोकप्रियता राजेश खन्ना की फिल्म अराधाना के रूप तेरा मस्ताना... जैसे गाने से मिली थी। इसके बाद उन्होंने ऐसे न मुझे तुम देखो..., पल पल दिल के पास... प्यार दीवाना होता है... और जिंदगी के सफर में गुजर जाते... जैसे कई सुपरहिट गीतों से सबका दिल जीता।

    इस एक्टर के लिए गाए सबसे ज्यादा गीत

    किशोर कुमार ने अगर किसी अभिनेता के लिए सबसे ज्यादा गाने गाए थे तो वह सुपरस्टार राजेश खन्ना थे। 70 के दशक में किशोर दा पर्दे पर काका की आवाज बन गए थे। इस दौरान उन्होंने राजेश खन्ना की अनुमानित 90 फिल्मों में 200 से अधिक एक से बढ़कर एक गीत गाकर श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाया था।

    यह भी पढ़ें- Raj Kapoor के चलते बनी Rajesh Khanna की ये ब्लॉकबस्टर, मौत की आहट के बीच जिंदगी का जश्न मनाती है फिल्म