पहेलियों से बना था 71 साल पुराना गाना, अंताक्षरी खेलते हुए तुरंत जुबान पर आता है Lata Mangeshkar का कल्ट सॉन्ग
71 साल पहले लता मंगेशकर ने एक ऐसा गीत गाया था, जो बच्चों को पढ़ाने के लिए पहेलियों से बनाया ...और पढ़ें

71 साल पहले पहेलियों से बना लता दीदी ने गाया गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
71 साल पहले पहेलियों से बना था ये गीत
लता मंगेशकर ने दी थी गाने में सुरीली आवाज
अंताक्षरी में ई वर्ड आते ही जुबान पर आता है गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्वरकोकिला लता मंगेशकर का हिंदी सिनेमा में 8 दशक का लंबा करियर रहा है। उन्होंने रोमांटिक से लेकर सैड सहित अलग-अलग फ्लेवर के कई यादगार गाने ऑडियंस को दिए, जो आज के समय में बॉलीवुड के अमर गीत बन चुके हैं।
छोटी सी उम्र में सिंगिंग करियर स्टार्ट करने वाली सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने 71 साल पहले पहेलियों से बना एक ऐसा गीत गाया था, जो आज बॉलीवुड के ब्लॉकबस्टर सॉन्ग्स लिस्ट में शामिल हो चुका है। यहां तक कि जब अंताक्षरी में ई शब्द आता है, तो लोगों की जुबान पर सबसे पहले पहेलियों में सिमटा यही गीत आता है।
कैसे पढ़ाई से अंताक्षरी का हिस्सा बना ये गीत?
लता मंगेशकर ने वैसे तो अपने फिल्मी करियर में कई यादगार गाने दिए हैं, लेकिन उनका एक गाना जो अंताक्षरी में छाया रहता है, वह साल 1955 में आया था, जिसके लिरिक्स हैं 'ईचक दाना बीचक दाना'। इस गाने में नरगिस बच्चों को पढ़ाते समय ब्लैकबोर्ड को सुरों में पूरी पहेली पढ़ाती हैं। बच्चे भी गाने में पढ़ाई करते हुए काफी एक्साइटेड नजर आते हैं।
'ईचक दाना बीचक दाना' गाने को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने आवाज दी है, तो वहीं इस कालजयी गाने के लिरिक्स हर्षद जयपुरी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक शंकर जयकिशन ने दिया है। खास बात ये है कि आज भी जब परिवार इकट्ठा होकर अंताक्षरी खेलता है, तो उनकी जुबान पर सबसे पहले ई वर्ड आते ही ये लता दीदी का ये गीत आ जाता है।

राज कपूर-नरगिस की हिट फिल्म का है गाना
बच्चों को पढ़ाई का अनोखा अंदाज सिखाता पहेलियों से भरा ये सुपरहिट गीत फिल्म 'श्री-420' का है, जिसमें राज कपूर और नरगिस दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इन दोनों के अलावा फिल्म में नादिरा, ललिता पवार, इंदिरा बिली, हरि शिवदसानी जैसे कलाकार नजर आए थे।
Video Credit- HD Songs Bollywood
50 के दशक में रिलीज हुई फिल्म के निर्देशन की कमान खुद राज कपूर ने संभाली थी। उस समय पर इस सुपरहिट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.9 करोड़ का बिजनेस किया था। मूवी में 'ईचक दाना' गाने के अलावा 'मेरा जूता है जापानी', 'मुड़-मुड़ के ना देख' जैसे कल्ट गीत भी सफल हुए।
