विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिसक-सिसक कर Lata Mangeshkar ने गाया ये कल्ट गीत? रेखा की आंखों से भी निकले आंसू; 36 सालों से रुला रहा है गाना

Updated: Sat, 22 Aug 2026 09:09 PM (IST)

रेखा की कल्ट फिल्म में लता मंगेशकर के गाए गीत का असर आज भी इस कदर है कि गाने की ...और पढ़ें

36 साल बाद भी रुला देता है लता मंगेशकर का गाना/ फोटो- Instagram

36 साल बाद भी रुला देता है लता मंगेशकर का गाना/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. 36 साल बाद भी आंखों में आंसू ला देता है लता दीदी का ये गीत

  2. कल्ट गाने को गाते-गाते भावुक हो गई थीं लता मंगेशकर

  3. फिल्म में रेखा के प्यार की तड़प को दिखाता है यह गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 8 दशक में लता मंगेशकर ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक ऐसे गाने दिए हैं, जो आज के समय में कालजयी बन चुके हैं। सिंगर का जब भी कोई इमोशनल गाना बजता था, तो फैंस की आंखें भी नम हो जाती थीं। 36 साल पहले सुर सम्राज्ञी ने एक ऐसा गीत गाया था, जिसे गाते हुए खुद ही वह काफी भावुक हो गई थीं।

रेखा पर फिल्माया कौन सा था वह गीत जिसे सुनते ही 36 साल बाद भी मन में उमड़ जाती हैं भावनाएं और आंखों से छलकने लगते हैं झमाझम आंसू। पढ़ें मशहूर गाने से जुड़ा ये किस्सा।

36 साल पहले कल्ट गाने को गाते हुए भावुक हुई थीं लता दीदी?

लता मंगेशकर जिस दौर में आई थीं, उस दौर में किशोर कुमार और मोहम्मद रफी जैसे कई दिग्गज सिंगर्स ऐसे थे, जो गानों की लिरिक्स की गहराइयों में डूबकर उसे अंदर तक महसूस करके सॉन्ग की रिकॉर्डिंग किया करते थे। लता मंगेशकर का नाम भी उन्हीं दिग्गज सिंगर्स की लिस्ट में शुमार है, जो किसी भी इमोशनल गाने को बेहद भावुक होकर गाती थीं। 36 साल पहले रिलीज हुए लता मंगेशकर का जो गाना आज भी लोगों को रुला रहा है, उसका टाइटल है 'हम भूल गए रे हर बात मगर तेरा...।

कई यूट्यूब वीडियो में यह दावा किया गया है कि जब लता दीदी रेखा पर फिल्माए गए 'हम भूल गए रे हर बात मगर तेरा प्यार नहीं भूले' गाने को रिकॉर्ड कर रही थीं, तो वह काफी इमोशनल हो गई थीं और उनकी आंखों से आंसू छलक गए थे। हालांकि, खुद लता मंगेशकर का ये कहना था कि वह किसी भी गाने को गाते वक्त सबसे ज्यादा कंट्रोल अपनी भावनाओं पर ही रखती हैं, क्योंकि अगर वह किसी गीत को गाते समय रो देंगी, तो उनका सुर बिगड़ सकता है।

Untitled design (23)

रेखा पर फिल्माया ये गीत एक औरत के दर्द को करता हैं बयां

रेखा की साल 1990 में आई फिल्म 'सौतन की बेटी' में फिल्माया गया ये गीत विरह, गहरे दर्द और अनकंडीशनल लव के बारे में बताता है। यह एक क्लासिकल सैड सॉन्ग है, जिसमें रेखा की आंख से निकले आंसू उनके दर्द को साफ-साफ बयां करते हैं। यह गीत जुदाई के दर्द में डूबे एक सच्चे प्रेमी के दिल की पुकार को बड़ी ही खूबसूरती से लिरिक्स में व्यक्त करता है, जोकि सावन कुमार ने लिखे थे।

लता मंगेशकर की आवाज में गाए इस गाने का म्यूजिक वेद पाल ने दिया था। फिल्म सौतन की बेटी की स्टारकास्ट की बात करें तो मूवी में रेखा के साथ जीतेंद्र, जया प्रदाय, सुमीत साइगल, बाल धुरी और बेबी गुड्डू मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar का रक्षाबंधन का वो गाना, जिसे गाते हुए रो पड़ीं सिंगर; 67 साल बाद भी भाई-बहनों का फेवरेट अमर गीत

यह भी पढ़ें- जब रिकॉर्डिंग रूम में बेहोश होकर गिर गई थीं Lata Mangeshkar, गाने के लिए लेने पड़े थे 17 रिटेक