Lata Mangeshkar का रक्षाबंधन का वो गाना, जिसे गाते हुए रो पड़ीं सिंगर; 67 साल बाद भी भाई-बहनों का फेवरेट अमर गीत
रक्षाबंधन का त्यौहार लता मंगेशकर के 67 साल पुराने अमर गीत के बिना बिल्कुल अधूरा सा लगता है। भाई-बहन के रिश्ते पर बना ये ऐसा गाना है, जिसे गाते हुए सुर सम्राज्ञी खुद रो पड़ी थीं।

अमर है लता मंगेशकर का राखी गीत/ फोटो- Instagram
HighLights
67 सालों से रक्षाबंधन पर सबका फेवरेट बना हुआ है गाना
गाने को गाते हुए खुद भी रोने लगी थीं लता मंगेशकर
छोटी बहनों का आज भी फेवरेट है ये अमर गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्यौहार आने वाला है, लेकिन उससे पहले ही बहन और भाइयों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह फेस्टिवल भाई और बहन की जिंदगी में बहुत ही मायने रखता है, क्योंकि भले ही वह कितने भी दूर हों, लेकिन एक बहन अपने भाई की कलाई को सूना नहीं होने देती।
जब बात त्यौहारों की हो तो अक्सर बॉलीवुड के गाने भी याद आ जाते हैं। रक्षाबंधन पर वैसे तो कई गीत बने हैं, लेकिन आज हम आपको लता मंगेशकर के एक ऐसे कल्ट गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसे पिछले 67 सालों से भाई-बहन की जिंदगी में कोई रिप्लेस नही कर पाया है। ये छोटी बहन और भाई से जुड़ा एक ऐसा कालजयी गाना है, जिसे गाते हुए खुद लता मंगेशकर रो दी थीं।
67 सालों से भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है ये गाना
67 साल बाद भी राखी के मौके पर जिस गाने की सबसे ज्यादा डिमांड है, वह गाना है 'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना'। यह गाना साल 1969 में रिलीज हुई फिल्म 'छोटी बहन' का है, जिसमें स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी और गाने को हमेशा के लिए अमर किया था। जब भी रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया जाता है, तो सबसे पहले हर बहन की जुबान पर यही गीत आता है।
नंदा और बलराज साहनी की मूवी 'छोटी बहन' में फिल्माए गए 'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना' म्यूजिक शंकर-जयकिशन ने दिया था। इसके अलावा इसके लिरिक्स शैलेंद्र ने लिखे थे। रक्षाबंधन के त्यौहार पर फिल्माए गए इस गाने की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि 2020 में डाले गए यूट्यूब पर वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

क्यों 'छोटी बहन' का गीत गाते हुए रो दी थीं लता मंगेशकर?
इस गीत के बोल छोटी बहन के अपने भाई के लिए प्यार को व्यक्त करते हैं और ऐसा कहा जाता है कि जब लता मंगेशकर इस गाने को रिकॉर्ड कर रही थीं, तो उनकी आंखें भी नम हो गई थीं। इस गाने के बोल ऐसे थे कि उन्हें अपने छोटे भाई हृदयनाथ मंगेशकर याद आने लगे, जिनसे लता दीदी बहुत ज्यादा प्यार करती थीं।
Video Credit- HD Songs Bollywood
हृदयनाथ मंगेशकर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बीते साल टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में ये बताया था कि लता मंगेशकर ने पिता के निधन के बाद कैसे सभी भाई-बहनों को संभाला था। उन्होंने कहा था कि पूरे ब्रह्मांड में लता दीदी जैसी एक ही हैं। लता मंगेशकर की आवाज में गाया ये गाना आज सदाबहार गीतों में शामिल है।
