Lata Mangeshkar की सिफारिश ने दिलाया काम, दर्दभरी आवाज से जीता दिल; कल्ट गाने देने वाले सिंगर की दास्तां
हिंदी सिनेमा की दिग्गज लता मंगेशकर ने बॉलीवुड को ऐसा सिंगर दिया, जिसने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों की झड़ी लगाई। कौन है 76 साल का यह सिंगर, पढ़ें उनकी क ...और पढ़ें

लता मंगेशकर की वजह से बने सिंगर/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर न सिर्फ एक अच्छी गायिका थीं, बल्कि वह बॉलीवुड की उन शख्सियत में से एक थीं, जो न सिर्फ रिश्ता बनाती थीं, बल्कि उन्हें निभाती भी थीं। उनके दिलीप कुमार और राज कपूर के परिवार से तो अच्छे रिश्ते थे ही, लेकिन उनका सिंगर मुकेश से भी काफी अच्छा रिश्ता था, जिनके साथ सुर सम्राज्ञी ने कई हिट गाने दिए थे।
लता मंगेशकर ही वह सिंगर हैं, जिनकी वजह से मुकेश के बेटे नितिन मुकेश के लिए सिंगिंग की दुनिया के दरवाजे खुले और उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए। मुसीबत की घड़ी में कैसे लता मंगेशकर ने की उनकी मदद, पढ़ें सिंगर के जन्मदिन पर उनसे जुड़ा ये किस्सा:
पिता के निधन के बाद लता मंगेशकर ने संभाला
27 जून 2026 को नितिन मुकेश अपना 76 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिंगर नितिन मुकेश ने एक पुराने इंटरव्यू में यह बताया था कि लता मंगेशकर और उनके पिता मुकेश काफी अच्छे दोस्त थे। जब 1976 में उनके पिता का निधन हुआ था, तो लता मंगेशकर ही वह गायिका थीं, जिन्होंने हर कदम पर न उन्हें संभाला, बल्कि म्यूजिक की दुनिया में कुछ बड़ा करने के लिए उनकी हिम्मत भी बढ़ाई।
नितिन मुकेश ने बताया था कि जब उनके पिता का निधन हुआ, उससे पहले उन्होंने लता मंगेशकर के साथ दो इंटरनेशनल शो साइन किए थे। पहले तो लता मंगेशकर ने इस शो को कैंसिल करने के बारे में सोचा, लेकिन बाद में वह नितिन मुकेश को साथ ले गयीं। वह पहली बार था, जब नितिन मुकेश ने लता दीदी के साथ मिलकर गाना गाया था। इसके बाद वह लता मंगेशकर के साथ कई कंसर्ट में गए और गाने गाए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 65 साल पहले Lata Mangeshkar ने गाया था इतिहास का सबसे महंगा गाना, बाथरूम में हुई थी रिकॉर्डिंग

संगीतकारों से की नितिन मुकेश के नाम की सिफारिश
इतना ही नहीं, जब नितिन के पिता 'मुकेश' का निधन हुआ,तो उस दौरान लता मंगेशकर काफी टूट गई थीं, लेकिन उन्होंने नितिन मुकेश को संभाला और अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। दिग्गज सिंगर मुकेश के निधन के बाद खुद लता दीदी ने नितिन मुकेश के नाम की सिफारिश कई संगीतकारों के सामने जाकर की और उन्हें एक मौका देने के लिए कहा।
लता मंगेशकर की इस सिफारिश को म्यूजिक डायरेक्टर भी नहीं मना कर पाए और श्यामजी घनश्यामजी ने साल 1974 में आई फिल्म 'धुएं की लकीर' में नितिन मुकेश से पहली बार गाना 'तेरी झील सी गहरी आंखों में' गवाया। बस फिर क्या था, इस मोमेंट के बाद नितिन ने जीवन में कभी भी पीछे पलटकर नहीं देखा और सभी गमों को भुलाकर सिंगिंग की दुनिया में आगे बढ़ते चले गए।

नितिन मुकेश ने गाए ये सुपरहिट गाने
नितिन मुकेश ने लता मंगेशकर, आशा भोसले, अनुराधा पौडवाल, कविता कृष्णमूर्ति, साधना सरगम और अलका याग्निक जैसी बेहतरीन फीमेल सिंगर्स के साथ कई डुएट गाने दिए। नितिन मुकेश के गाए गए फेमस गानों में, जिंदगी की ना टूटे लड़ी, तू इस तरह से मेरी जिंदगी में, वफा न रास आई तुझे ओ हरजाई, माय नेम इज लखन, सो गया ये जहां और इशारों को अगर समझो' शामिल हैं।
मुकेश और नितिन मुकेश के अलावा अब उनकी तीसरी पीढ़ी भी बॉलीवुड में जगह बना चुकी है। उने बेटे नील नितिन मुकेश ने सिंगिंग की दुनिया से हटकर बॉलीवुड में बतौर एक्टर एक अलग जगह बनाई है।
यह भी पढ़ें- जब सरहद पार पहुंचा Lata Mangeshkar का हिट गाना, पाकिस्तान ने किया हूबहू कॉपी; सलमान के सॉन्ग का ये वर्जन देखा?