Maatrubhumi की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, 2026 में ही बड़े पर्दे पर दहाड़ेगी Salman Khan की फिल्म
Maatrubhumi Release Date: ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान खान की फिल्म मातृभूमि अगले साल रिलीज होगी। अब फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है। ...और पढ़ें

इसी साल बड़े पर्दे पर आएगी मातृभूमि। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
2027 में रिलीज नहीं होगी मातृभूमि
मातृभूमि की रिलीज पर बड़ा अपडेट
सलमान खान ने अफवाहों को किया खारिज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले तीन महीनों से सलमान खान (Salman Khan) की आगामी फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) अटकी हुई है। बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि मातृभूमि को 2027 तक टाल दिया गया है।
अब आखिरकार मेकर्स ने मातृभूमि की रिलीज पर चल रहे सस्पेंस को लेकर नया अपडेट दिया है। मेकर्स की मानें तो फिल्म 2027 में नहीं, बल्कि इसी साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
मातृभूमि की रिलीज पर अपडेट
सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही मातृभूमि की रिलीज पर अपडेट देते हुए मेकर्स ने कहा है कि फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "एक सैनिक का वादा, एक परिवार की ताकत, एक देश की शान।"
A soldier's promise.
— Salman Khan Films (@SKFilmsOfficial) July 20, 2026
A family's strength.
A nation's pride.#SalmanKhan #Maatrubhumi pic.twitter.com/s1MdG91b3o
मातृभूमि का एक पोस्टर भी सामने आया है जिसमें सलमान खान और चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) नजर आ रहे हैं। चित्रांगदा के पोस्टर के ऊपर लिखा है- कुछ रिश्ते खून के रिश्तों से भी मजबूत होते हैं। जबकि सलमान के पोस्टर पर लिखा है- भारत के लिए हर सांस। यह पोस्टर दोनों के रिश्ते और देश के लिए प्यार को जाहिर करता है।
क्यों अटकी है फिल्म?
रिपोर्ट्स की मानें तो मातृभूमि को सेंसर बोर्ड से अभी तक पास नहीं किया गया है। यह फिल्म 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। भारत सरकार ने मेकर्स को सलाह दी थी कि कूटनीतिक तनाव को देखते हुए फिल्म से चीन और गलवान से जुड़े संदर्भों को हटा दिया जाए।
इसी के चलते फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' से बदलकर मातृभूमि कर दिया गया। साथ ही फिल्म में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। अब देखते हैं कि फिल्म कब रिलीज होती है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। यह पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी।