साउथ सुपरस्टार्स के दिमाग से नहीं जा रहा 'हमजा' का एक्शन, Dhurandhar 2 मुरीद हुए ये दिग्गज एक्टर्स
बॉलीवुड तो पहले से ही 'धुरंधर 2' की तारीफ कर रहे थे, लेकिन अब साउथ सिनेमा के दिग्गजों पर भी फिल्म का बुखार चढ़ चुका है। महेश बाबू और जूनियर एनटीआर ने इ ...और पढ़ें

साउथ सुपरस्टार्स ने की 'धुरंधर-2' की तारीफ/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए पहले ही दिन कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इस फिल्म ने दुनियाभर में कमाई के मामले में 'आरआरआर' (RRR), 'जवान' और 'पठान' सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
जिसने भी 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) थिएटर्स में देखी है, वह मूवी की तारीफ करते नहीं थक रहा है। बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ के सुपरस्टार्स भी डायरेक्टर आदित्य धर के क्राफ्ट के कायल हो चुके हैं। हाल ही में महेश बाबू से लेकर जूनियर एनटीआर तक कई बड़े सितारों ने इस मूवी की तारीफों के पुल बांधे हैं।
महेश बाबू ने 'धुरंधर 2' को बताया जबरदस्त धमाका
महेश बाबू ने रणवीर सिंह की इस मल्टीस्टारर फिल्म की तारीफ करते हुए अपने एक्स (X) अकाउंट पर लिखा,
"धुरंधर 2' एक जबरदस्त धमाका है, जिसे पूरे परफेक्शन के साथ अंजाम दिया गया है। इसमें रणवीर सिंह का सबसे बेहतरीन वर्जन लोगों के सामने आया है। जिस तरह से आदित्य धर ने फिल्म के बारे में सोचा और उसे दर्शकों के सामने डिलीवर किया है, उसके लिए वह स्टैंडिंग ओवेशन (Standing Ovation) डिजर्व करते हैं, क्योंकि इसे देखने का अनुभव बहुत ही शानदार है। मैं मैडी (आर. माधवन) की परफॉर्मेंस और शाश्वत सचदेव के म्यूजिक का भी खास तौर पर जिक्र करना चाहूंगा। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे दर्शकों को जरूर देखना और सेलिब्रेट करना चाहिए। पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।"
यह भी पढ़ें- 36 साल पहले जिस गाने को सुनकर आशिकों ने की थी बगावत, 'Dhurandhar 2' में उस कल्ट सॉन्ग पर रणवीर ने की मारधाड़
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से मिली इस शानदार तारीफ के बाद, निर्देशक आदित्य धर ने भी उनका शुक्रिया अदा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, "मैं आपके इन शब्दों के लिए आभार व्यक्त करता हूं, महेश गारू। 'धुरंधर: द रिवेंज' को तहे दिल से अपनाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।"
'पूरी टीम को मेरा सलाम'- जूनियर एनटीआर
'धुरंधर 2' पर प्यार बरसाते हुए ग्लोबल स्टार जूनियर एनटीआर ने लिखा, "भारतीय दर्शकों के बीच तूफान लाने वाली फिल्म देने के लिए मेरी तरफ से 'धुरंधर: द रिवेंज' की पूरी टीम को सलाम। रणवीर सिंह सिर्फ शानदार ही नहीं हैं, बल्कि उन्होंने स्क्रीन पर एक मास्टरक्लास दी है। इस तरह के विजन को पर्दे पर उतारने के लिए निडरता और मजबूत इरादे की जरूरत होती है और आदित्य धर ने वह फिल्म के हर फ्रेम में दिखाया है। इस फिल्म के हर सीन को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने अपने पास मौजूद सभी चीजों का जिस तरह से इस्तेमाल किया है, उसके लिए वह लोगों से खड़े होकर तालियां बजवाने के हकदार हैं।"
खबरें और भी
जूनियर एनटीआर ने आगे लिखा, "यह एक ऐसी फिल्म है जो हर सीन में आपकी भावनाओं को ऊपर-नीचे करती है, लेकिन खत्म होने के बाद भी आपके दिमाग में घूमती है। आर माधवन ने फिल्म में हमेशा की तरह सरलता से रोल निभाया है। हर फ्रेम में उन्हें देखने का जबरदस्त अनुभव रहा है। संजय दत्त और अर्जुन रामपाल ने दमदार परफॉर्मेंस दी है। शाश्वत सचदेवा का म्यूजिक आपको एक अलग ही लेवल पर ले जाएगा, जो हर सीन में रोमांच बढ़ा रहा है। सभी को बधाई, यह फिल्म बहुत आगे तक जाएगी।"