यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Malaika Arora Father Hospitalised: मलाइका के पिता अस्पताल में हुए भर्ती, मां संग पापा से मिलने पहुंची अदाकारा
Malaika Arora Father Hospitalised मलाइका अरोड़ा और उनकी मां जॉयस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका और जॉयस मुंबई के अ ...और पढ़ें

HighLights
- मलाइका ने पिता अनिल अस्पताल में भर्ती
- मां संग पापा को देखने हॉस्पिटल पहुंची अदाकार
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora Father Hospitalised: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मम्मी के साथ अस्पताल से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। खबरों की मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल इसके पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है।
अस्पताल में भर्ती हुए मलाइका के पिता
सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने मलाइका अरोड़ा और उनकी मां जॉयस का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका और जॉयस मुंबई के अस्पताल से बाहर आती नजर आ रही हैं। अदाकारा के पिता अनिल अरोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को वह अपनी मां के साथ उनसे मिलने पहुंची थी। इस बात की जानकारी नहीं है कि मलाइका के पिता को क्यों भर्ती कराया गया है, लेकिन उनका इलाज चल रहा है।
View this post on Instagram
मलाइका के चेहरे दिखी परेशानी
वीडियो में देख सकते हैं मलाइका और उनकी मां दोनों के चेहरे पर थोड़ी परेशानी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके पिता के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
तलाकशुदा हैं एक्ट्रेस के माता-पिता
बता दें, अनिल अरोड़ा और जॉयस पॉलीकार्प का तलाकशुदा है। तलाक के बाद मलाइका और उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा को उनकी मां ने पाला। वह अपनी मां के साथ चेंबूर में रहती थी। खुद अदाकारा ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। उन दिनों मलाइका महज 11 साल की थीं जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। बता दें, मलाइका के पिता पंजाबी फैमिली से हैं। वह नेवी में काम किया करते थे। तो वहीं उनकी मां क्रिश्चन परिवार से है।