Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lakshadweep vs Maldives: रणवीर सिंह के मालदीव पोस्ट को लेकर उड़ी खिल्ली, बाद में इंडिया को लेकर कही ये बात

    Updated: Mon, 08 Jan 2024 03:22 PM (IST)

    Maldives vs Lakshadweep मालदीव और लक्षद्वीप को लेकर मामला गर्माता जा रहा है। कई सेलिब्रिटीज और नामी हस्तियों ने मालदीव के खिलाफ और इंडिया के सपोर्ट मे ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह फाइल फोटो: फोटो क्रेडिट - सोशल मीडिया
    रणवीर सिंह फाइल फोटो: फोटो क्रेडिट - सोशल मीडिया

    HighLights

    1. मालदीव्स वर्सेज लक्षद्वीप को लेकर छिड़ी है बहस
    2. रणवीर सिंह ने दी अपनी प्रतिक्रिया
    3. पहले किए पोस्ट को लेकर हुए थे ट्रोल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maldives vs Lakshadweep: मालदीव और लक्षद्वीप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बॉलीवुड के कई सितारों ने इंडिया के समर्थन में मालदीव के खिलाफ अपनी बात रखी है। बी टाउन के सितारों के अलावा अन्य बड़ी हस्तियों ने भी मालदीव और लक्षद्वीप विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस लड़ाई में रणवीर सिंह भी कूद पड़े हैं। 

    मालदीव बनाम लक्षद्वीप पर बोले रणवीर

    मालदीव और लक्षद्वीप को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। इस विवाद पर अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक ने भारत के सपोर्ट में अपनी बात रखी है। मालदीव्स को लेकर मामला इतना गर्माता जा रहा है कि उस जगह को ही बायकॉट करने की मांग ट्रेंड होने लगी है। इन सबके बीच एक्टर रणवीर सिंह ने इंडिया को लेकर खूबसूरत बात कही है। हालांकि, इसके पहले उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 

    रणवीर सिंह ने कही ये बात

    रणवीर सिंह ने ट्वीट किया, ''इस साल 2024 को भारत की खोज और हमारी संस्कृति का अनुभव करने के लिए बनाएं। हमारे देश के समुद्र तटों और सुंदरता में देखने और तलाशने के लिए बहुत कुछ है। चलो भारत देखें।''

    रणवीर से हुई थी ये गलती

    इसके पहले रणवीर ने चलो भारत देखें हैशटैग के साथ फोटो लगाई थी। हालांकि, इसमें गलती उनसे ये हुई थी कि लक्षद्वीप की जगह मालदीव की फोटो लगा दी, जिसके बाद ये पोस्ट आग की तरह फैल गया। बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट किया और दोबारा ट्वीट किया। 

    यूजर्स ने किए थे ये कमेंट्स

    रणवीर ने पोस्ट तो डिलीट कर दी, लेकिन लोगों उन्हें ट्रोल करने से तब भी बाज नहीं आए।

    खबरें और भी

    एक ने लिखा, 'पोस्ट डिलीट करने से क्या होगा रणवीर भाई, वो तो सबने स्क्रीनशॉट ले लिया...पैसे पूरे नहीं मिलेंगे अब तो।' दूसरे ने लिखा, 'भारत देखो बोलकर मालदीव की फोटो लगा दी।'

    यह भी पढ़ें: Maldives Vs Lakshadweep की बहस के बीच ईशा गुप्ता ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, लक्षद्वीप के बीच को बताया सबसे सुंदर