दिल्ली में गायब हुईं लड़कियां या फिर था Mardaani 3 का प्रमोशन? फिल्म को लेकर छिड़े विवाद पर मेकर्स का बयान
कुछ समय से दिल्ली में करीब 800 लड़कियों के लापता होने की खबर सुर्खियों में है। इस बीच दावा किया जा रहा था कि यह मिसिंग लोगों के डाटा का इस्तेमाल मर्दा ...और पढ़ें

दिल्ली में लापता लड़कियों के मर्दानी 3 से कनेक्शन पर बोले मेकर्स। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में लापता लोगों के डाटा का लिंक रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की हालिया फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की बाढ़ आने के बाद अब फिल्म के मेकर्स ने पहली बार रिएक्शन दिया है।
हुआ यूं कि दिल्ली में मिसिंग लोगों का डाटा लीक हो गया। पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली में जनवरी 2026 में सिर्फ 15 दिन में 807 के करीब लड़कियों लापता हुई हैं। सोशल मीडिया पर यह डाटा आग की तरह फैल गया। लोगों के बीच चिंता बढ़ने लगी। फिर एक खबर आई कि वास्तव में यह मर्दानी 3 के प्रमोशन के लिए किया जा रहा है।
दिल्ली मिसिंग केस से मर्दानी 3 का लिंक?
यही नहीं, दिल्ली पुलिस ने 6 फरवरी 2026 को एक स्टेटमेंट जारी किया और कहा कि दिल्ली में लापता लड़कियों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर जो हंगामा हो रहा है, उसे पैसे देकर प्रमोट किया जा रहा है। इस बयान के बाद इशारा मर्दानी 3 की ओर गया जिसकी कहानी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की है।
यह भी पढ़ें- 'सपना हुआ पूरा,' Mardaani 3 का हिस्सा बन खुश हुईं जानकी बोडीवाला, रानी मुखर्जी को लेकर कही ये बात
मर्दानी 3 के मेकर्स ने बताया सच
मर्दानी 3 के मेकर्स पर आरोप लगे कि मिसिंग डाटा का इस्तेमाल फिल्म के प्रमोशन के लिए किया जा रहा है। अब इन आरोपों के बाद YRF की तरफ से बयान जारी किया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, YRF के स्पोकपर्सन ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा-
खबरें और भी
यश राज फिल्म्स एक 50 साल पुरानी कंपनी है जिसकी नींव बहुत ज्यादा नैतिक और पारदर्शी होने के मूल सिद्धांतों पर रखी गई है। हम सोशल मीडिया पर लग रहे इन आरोपों का जोरदार खंडन करते हैं कि मर्दानी 3 के प्रमोशनल कैंपेन ने जानबूझकर इस तरह के संवेदनशील मुद्दे को सनसनीखेज बनाया है और हमें अपने अधिकारियों पर पूरा भरोसा है कि वे सही समय पर सभी तथ्य और सच सामने लाएंगे।
बता दें कि रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 में दिखाया गया है कि कैसे तीन महीने में 93 लड़कियां अचानक गायब हो गई हैं जिसका पता शिवानी शिवाजी राय (रानी) लगा रही हैं। फिल्म ने अभी तक 26 करोड़ के आसपास कारोबार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- Mardaani Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर महारानी बनी मर्दानी, हफ्तेभर में कर डाली धुरंधर कमाई