Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mardaani Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर महारानी बनी मर्दानी, हफ्तेभर में कर डाली धुरंधर कमाई

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 07:52 PM (IST)

    Mardaani 3 Collection Day 7: अभिनेत्री रानी मुखर्जी की लेटेस्ट फिल्म मर्दानी 3 की रिलीज को एक सप्ताह पूरा हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 7 दिनों ...और पढ़ें

    मर्दानी 3 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    मर्दानी 3 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है मर्दानी 3

    2. मर्दानी 3 ने 7 दिनों में किया इतना बिजनेस

    3. रानी मुखर्जी की फिल्म ने जीता सबका दिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक अभिराज मीनावाला और निर्माता आदित्य योपड़ा की फिल्म मर्दानी 3 इन दिनों सिनेमाघरों में जारी है। बॉर्डर 2 जैसी फिल्म के इंपेक्ट के बावजूद रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की और रिलीज के 7 दिनों में कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। 

    आज मर्दानी 3 की रिलीज को फर्स्ट वीक पूरा हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हफ्तेभर में इस मूवी ने किस तरह के बिजनेस किया है। 

    मर्दानी 3 की सातवें दिन कमाई 

    बॉर्डर 2 के चलते यशराज फिल्म्स के बैनर तले बने मर्दानी 3 को देशभर में अनुमानित करीब 2500 स्क्रीन्स पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसके बावजूद रानी मुखर्जी स्टारर इस फिल्म ने कमाई के मामले में अपनी छाप छोड़ी है। गौर किया जाए मर्दानी 3 की रिलीज के सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो खबर लिखे जाने तक इस मूवी ने गुरुवार को लगभग 2 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

    mardaan

    यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: वीकडे पर कमजोर पड़ी 'मर्दानी', सनी पाजी की बॉर्डर 2 ने पकड़ी रफ्तार

    जोकि वर्किंग डे के हिसाब से अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। इस तरह से अब मर्दानी 3 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26 करोड़ के पार पहुंच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड तक ये फिल्म बड़ी आसानी से 35 करोड़ के आंकड़े के पास पहुंच सकती है। जिस तरह से मर्दानी 3 की कमाई का सिलसिला चल रहा है, उस हिसाब से इसकी उम्मीद पूरे तौर से बनी हुई है। 

    mardaani3worldwidecollection

    बता दें कि मर्दानी फिल्म फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2014 में हुई थी और मूवी का पहला पार्ट सफल रहा। इसके बाद 2019 में मर्दानी 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और कमर्शियल तौर पर उसे भी कामयाबी मिली। अब करीब 7 साल बाद मर्दानी 3 आई है, जो सक्सेस की ओर चल पड़ी है। 

    खबरें और भी

    मर्दानी 3 का कलेक्शन ग्राफ

    • पहला दिन- 4 करोड़

    • दूसरा दिन- 6 करोड़

    • तीसरा दिन- 7.25 करोड़

    • चौथा दिन- 2.40 करोड़

    • पांचवा दिन- 2.75 करोड़

    • छठा दिन- 2.20 करोड़

    • सातवां दिन- 2 करोड़

    • टोटल- 26.60

    हालांकि, अभी मर्दानी 3 को अपना बजट (40 करोड़) निकालने के लिए और शानदार तरीके से कमाई करनी पड़ेगी।

    यह भी पढ़ें- 'सपना हुआ पूरा,' Mardaani 3 का हिस्सा बन खुश हुईं जानकी बोडीवाला, रानी मुखर्जी को लेकर कही ये बात