यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Met Gala 2023: रेड कारपेट पर निक और प्रियंका ने की ट्विनिंग, ब्लैक आउटफिट में लूटी महफिल
फैशन नाइट मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है। इस रेड कारपेट पर एक से बढ़कर एक हॉलीवुड स्टार अपने फैशन का जलवा दिखा रहे हैं। इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा औ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Met Gala 2023: हर साल की तरह इस साल भी सबसे बड़ी फैशन नाइट मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है। इस रेड कारपेट पर एक से बढ़कर एक हॉलीवुड स्टार अपने फैशन का जलवा दिखा रहे हैं। इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा का भी लुक सामने आया है।
प्रियंका चोपड़ा का लुक
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस कारपेट पर पति निक जोनस के साथ एंट्री की। इस फैशन नाइट में दोनों ब्लैक एंड व्हाइट लुक में नजर आए।
.jpg)
प्रियंका ने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउट पहना था। इस दौरान एक्ट्रेस के डायमंड नेकलेस पर सभी की निगाहें टिक गईं। तो वहीं निक ब्लैक सूट और व्हाइट शर्ट में नजर आए।
खास था डायमंड नेकलेस
इस ड्रेस पर पीसी ने 11.6 कैरेट से बना डायमंड नेकलेस भी कैरी किया हुआ था। खबरों के मुताबिक, नेकलेस की कीमत 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपए है। ट्वीट में लिखा है, "मेट गाला के बाद प्रियंका चोपड़ा के 25 मिलियन अमरीकी डालर बुलगारी ऑफिशियल हार की नीलामी होने जा रही है।
.jpg)
6 साल पहले निक संग किया था डेब्यू
आपको बता दें, पीसी ने मेट गाला के रेड कारपेट पर साल 2017 में डेब्यू किया था। इस दौरान निक भी नजर आए थे। पिछले कुछ सालों से एक्ट्रेस इस फैशन नाइट में अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही है।

हर बार उनका एक अलग अवतार और फैशन देखने को मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। इससे पहेल प्रियंका चोपड़ा तीन बार मेट गाला इवेंट में शामिल हो चुकी हैं। साल 2023 में उनका ये चौथा अपीयरेंस है।
खबरें और भी
कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी थीम
इस साल की थीम 'कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' है, जो दिवंगत डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को समर्पित किया गया है। साल 2019 में इनका निधन हो गया था। यह दुनिया भर के मशहूर डिजाइनर में से एक थे।