विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mirzapur The Movie X Review: थिएटर्स में हुआ 'भौकाल' टाइट या ठंडा पड़ा सस्पेंस? दर्शकों ने सुना दिया फैसला

Published: Fri, 04 Sep 2026 10:44 AM (IST)

मिर्जापुर- द मूवी देखने का इंतजार फाइनली खत्म हुआ। यह फिल्म 4 सितंबर को ऑडियंस के हवाले हो गई, जिस पर उन्होंने अपना फैसला भी सुना दिया है।

मिर्जापुर- द मूवी एक्स रिव्यू/ फोटो- जागरण ग्राफिक्स

मिर्जापुर- द मूवी एक्स रिव्यू/ फोटो- जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. मिर्जापुर- द मूवी सिनेमाघरों में दे दी दस्तक

  2. दर्शकों ने फिल्म पर सुना दिया फैसला

  3. क्राइम थ्रिलर देखकर इस एक्टर के हुए मुरीद

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिर्जापुर द मूवी की जब मेकर्स ने अनाउंसमेंट की थी,तो क्राइम थ्रिलर सीरीज के फैंस काफी नाराज हुए थे। ऑडियंस को लगा था कि अब मेकर्स ऐसा कहानी में क्या नया परोसेंगे। हालांकि, फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पूरा का पूरा तख्ता पलट कर दिया, क्योंकि मूवी की कमाई रिलीज से पहले ही 2.50 करोड़ से ज्यादा की हुई।

अब फाइनली सभी परीक्षाओं को पास करके मिर्जापुर: द मूवी दर्शकों के हवाले हो चुकी है। ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी है, इसका रिजल्ट सामने आ चुका है।

दर्शकों को कैसी लगी मिर्जापुर: द मूवी?

मिर्जापुर: द मूवी का भौकाल सिर्फ एडवांस बुकिंग तक की सीमित नहीं रहा, बल्कि थिएटर्स में आने के बाद भी दिखा। दर्शकों को पंकज त्रिपाठी- दिव्येंदु शर्मा स्टारर क्राइम थ्रिलर बेहद पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ की ओपनिंग लेगी।"

Screenshot 2026-09-04 103348

दूसरे यूजर ने लिखा, "मिर्जापुर- द मूवी बेव सीरीज से ज्यादा पावरफुल है। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले, राजनीति, बदला, एक्शन और डायलॉग्स यहां तक की बेकग्राउंड हर चीज को मेकर्स ने ग्रैंड लेवल पर बनाया है। बिग स्क्रीन पर यह और ज्यादा इंटेंस हो गया है।"

Screenshot 2026-09-04 103458

अन्य यूजर ने लिखा,"पीक मास्टर एंटरटेनर...आइकॉनिक वेब सीरीज को बड़े परदे पर अपग्रेड किया गया है। जिसका रिजल्ट ये है कि फिल्म दहाड़ रही है, रूथलेस है और बहुत ही एंटरटेनिंग है। ये 100 परसेंट हिट है।"

Screenshot 2026-09-04 103608

किस एक्टर के काम ने किया ऑडियंस को इम्प्रेस?

वैसे तो दर्शकों को कालीन भैया से लेकर गुड्डू पंडित सभी का काम पसंद आया, लेकिन जिसने फैंस को सबसे ज्यादा इंप्रेस किया, वह हैं मुन्ना त्रिपाठी। एक यूजर ने लिखा, "मुन्ना भैया का भौकाल ही खतरनाक है यार। मिर्जापुर: द मूवी बहुत ही अमेजिंग है।"

Screenshot 2026-09-04 103710

दूसरे यूजर ने लिखा, "मुन्ना भैया को बिग स्क्रीन पर देखने का मजा ही अलग सा है। इस बंदे को पूरा कैरेक्टर सूट कर गया। सीरीज में तो छाया था, अब मूवी में बवाल कर दिया।"

Screenshot 2026-09-04 103843

एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये मूवी सिर्फ मुन्ना भैया कि है, बाकी सब फिल्म में साइड कैरेक्टर लग रहे हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म को सिर्फ हिंदी में नही, बल्कि तेलुगु में भी रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़ें- एडवांस बुकिंग में दिखा Mirzapur The Movie का भौकाल टाइट, डबल डिजिट में कलेक्शन करने के लिए तैयार फिल्म

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie का टिकट विंडो पर तांडव, रिलीज से पहले आई पैसों की बाढ़; टॉक्सिक-हनुमान अंश के लिए बनी खतरा