Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    निक पर चढ़ा Just Looking Like A Wow का खुमार, पत्नी प्रियंका पर यूं प्यार लुटाते आए सिंगर

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 02:43 PM (IST)

    हॉलीवुड सिंगर निक जोनस पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका का एक नया लुक देखने के बाद निक जोनस ...और पढ़ें

    निक जोनस ने किया दीपिका पादुकोण का ट्रेंड फॉलो / फोटो- Instagram
    निक जोनस ने किया दीपिका पादुकोण का ट्रेंड फॉलो / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. निक जोनस ने प्रियंका की तारीफ के लिए दोहराई दीपिका के लाइन
    2. प्रियंका के इस लुक को देखकर निक ने की जमकर तारीफ
    3. इस वक्त इंडिया में हैं प्रियंका चोपड़ा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सिंगर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले कपल्स में से एक हैं। नवंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे प्रियंका-निक सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते हैं।

    एक तरफ जहां निक जोनस लगातार अपने सिंगिंग टूर में बिजी हैं, तो वहीं प्रियंका चोपड़ा काम के सिलसिले में इंडिया आई हुई हैं। जियो मामी फिल्म फेस्टिवल को अटेंड करने के बाद प्रियंका ने जियो वर्ल्ड प्लाजा के ओपनिंग इवेंट को भी अटेंड किया, जिसमें वह बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आईं।

    प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के इस लुक को देखने के बाद निक जोनस खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक सके।

    दीपिका के ट्रेंड को निक ने भी किया फॉलो

    सोशल मीडिया पर आजकल जब भी कोई ट्रेंड शुरू होता है, तो उसे वायरल होने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कुछ दिनों पहले यश मुखर्जी के 'Just Looking Like A Wow' के मिक्सिंग बनाने के बाद दीपिका पादुकोण ने उस ट्रेंड को फॉलो किया। उनके इस वीडियो को देखने के बाद कई बड़े सितारे इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए दिखाई दिए।

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra पति Nick Jonas और बेटी के साथ डिज्नी वर्ल्ड में घूमती आईं नजर, मालती का क्यूट वीडियो हुआ वायरल

    अब लिस्ट में एक नाम निक जोनस (Nick Jonas)का भी नाम जुड़ गया है। गुरूवार को निक जोनस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "सो ब्यूटीफुल, सो एलीगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक अ वाऊ"। इस पिक्चर को प्रियंका चोपड़ा की स्टाइलिश एमी पटेल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

    खबरें और भी

    सब्यासाची की साड़ी में नजर आई थीं प्रियंका चोपड़ा

    आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने जियो वर्ल्ड प्लाजा इवेंट में सब्यासाची का कलेक्शन पहना था। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा नियॉन रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, प्रियंका ने रैंप पर वॉक नहीं किया, लेकिन कटरीना कैफ के साथ उन्होंने इस इवेंट में जमकर फोटो खिंचवाई।

    आपको बता दें कि एक महिला द्वारा सूट की तारीफ करते हुए ये ट्रेंड स्टार्ट हुआ था और अब 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वाऊ' ट्रेंड को बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेटर्स भी फॉलो करते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra की शादी में शामिल न होने की चर्चा के बीच प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट, जानें क्या कहा ?