Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra पति Nick Jonas और बेटी के साथ डिज्नी वर्ल्ड में घूमती आईं नजर, मालती का क्यूट वीडियो हुआ वायरल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 01:42 PM (GMT+05:30)

    Priyanka Chopra-Nick Jonas Daughter बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति निक जोनस हाल ही में अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर अ ...और पढ़ें

    पति और बेटी के साथ घूमती दिखीं प्रियंका चोपड़ा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    पति और बेटी के साथ घूमती दिखीं प्रियंका चोपड़ा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. पति निक और बेटी के साथ घूमने गईं प्रियंका चोपड़ा
    2. डिज्नी वर्ल्ड में फैमिली के साथ स्पॉट हुईं प्रियंका
    3. बेटी मालती को गोद में लिए दिखीं प्रियंका

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Chopra-Nick Jonas Daughter Video: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अपने काम के साथ-साथ अपने पैरेंटहुड की ड्यूटी भी बहुत खूबसूरत तरीके से निभा रहे हैं। जब से प्रियंका और निक एक क्यूट सी बेटी के माता-पिता बने हैं, दोनों कभी अपनी लाडली के साथ आउटिंग पर निकल जाते हैं तो कभी घर पर ही क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई देते हैं। हाल ही में, दोनों को मालती के साथ डिज्नी वर्ल्ड में स्पॉट किया गया।

    प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) पिछले साल एक बेटी के माता-पिता बने थे। दोनों ने सरोगेसी के जरिए मालती का स्वागत किया था। प्रियंका और निक अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, उन्हें फैमिली आउटिंग पर देखा गया।

    यह भी पढ़ें- Jee Le Zaraa: तो इस वजह से प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराई कटरीना कैफ-आलिया भट्ट की 'जी ले जरा'! नहीं पसंद आई ये चीज

    फैमिली के साथ घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका का पति और बेटी के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे उनके फैन पेज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। क्लिप में प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस के साथ अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लिए हुए डिज्नी वर्ल्ड की ओर जाते देखा जा सकता है। कपल के साथ निक के भाई केविन जोनस, उनकी पत्नी डेनिएल और उनके बच्चे भी मौजूद थे। सभी ने कैजुअल लुक में डिज्नी वर्ल्ड घूमने गए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

    इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने पेस्टल ग्रीन कलर की मिडी ड्रेस पहनी थी, जिसे उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स से स्टाइल किया। वहीं, उनकी बेटी मालती येलो और व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। निक जोनस रेड और व्हाइट स्वेटशर्ट के साथ डेनिम जींस और स्नीकर्स में कूल लग रहे थे। 

    बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार एक्ट्रेस को 'लव अगैन' और 'सिटाडेल' में देखा गया था। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' (Heads Of State) की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लॉस एंजलिस में Priyanka Chopra ने बेटी संग मनायी गणेश चतुर्थी, बिंदी और चूड़ी पहने मालती की तस्वीरें वायरल