Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'लोगों ने हद कर दी...' RCB की जीत का जश्न, डॉगी के रोने की आवाज से फैला रायता; नुसरत भरूचा ने तोड़ी चुप्पी

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 08:21 PM (GMT+05:30)

    अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने आईपीएल फाइनल के वायरल वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिसमें अजीब आवाजें सुनाई दे रही थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आवाजें ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) हाल ही में विवादों में घिर गईं हैं। दरअसल उन्होंने आईपीएल के फाइनल मैच के दौरान एक वीडियो शेयर किया था जिसको लेकर ये पूरा बवाल शुरू हुआ।

    वायरल वीडियो को लेकर मचा था बवाल

    इंटरनेट पर यह आरोप लगाया गया कि आईपीएल के जश्न वाले वीडियो में सुनाई देने वाली आवाजें बहुत अजीब थीं। इसके बाद गुरुवार को नुसरत का एक स्पष्टीकरण आया। अब फाइनली एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट किया और इसे फर्जी बताया है। नुसरत ने कहा कि उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया था। साथ ही उन्होंने वायरल वीडियो पर भी अपनी बात रखी।

    यह भी पढ़ें- योगा करने आईं Nushrratt Bharuccha ने दूसरी लड़की से खुलवाए अपने जूते, भड़के लोगों ने कहा- 'झुक नहीं सकती क्या?'

    अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक दोस्त का शेयर किया हुए वीडियो को रीपोस्ट करते हुए नुसरत ने लिखा, "कुछ लोगों ने हद ही कर दी है। एक पपी के रोने की आवाज से इतना बवाल मच गया है और किसी ने मेरी ओर से भी फर्जी स्पष्टीकरण भी जारी कर दिया।"

    WhatsApp Image 2026-06-04 at 8.19.07 PM

    नुसरत भरूचा ने बताई असलियत

    नुसरत ने आगे कहा- “तो असलियत ये है...मैं अपने दोस्त के घर पर मैच देख रही थी और उनका छोटा पपी रोने जैसी आवाजें निकाल रहा था। ये वीडियो मेरे दोस्त ने उसी समय बनाया था, जिसमें वही आवाजें दूसरे एंगल से रिकॉर्ड हुई हैं। ” एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, “ये वो घर है जहां मैं मैच देख रही थी। ये पपी है। ये उसी रात का कुछ देर बाद का वीडियो है।”

    WhatsApp Image 2026-06-04 at 8.20.39 PM

    एक्ट्रेस ने क्यों डिलीट की वीडियो?

    नुसरत ने यह भी कहा कि उन्हें पहले से ही इसका अंदाजा था कि इस पर बवाल होगा। उन्होंने लिखा, “ठीक वही होने का डर था, इसलिए मुझे वह वीडियो डिलीट करने की सलाह दी गई और मैंने कर दिया। लोग अपने बेतुके विचारों को शांत करें! मोबाइल फोन रखने से हैरेसमेंट को बढ़ावा नहीं मिलता। गलत अर्थ न निकालें और आंख बंद करके किसी को फॉलो न करें। सोच-समझकर और जिम्मेदारी से काम लें!” नुसरत ने बताया कि इससे पहले उनकी तरफ से जो स्पष्टीकरण पोस्ट आया है वो उन्होंने नहीं किया और वो पूरी तरह से फेक है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अभिनेत्री नुसरत के महाकाल दर्शन पर छिड़ा विवाद, मौलाना ने बताया इस्लाम के विरुद्ध, संतों ने कहा- भगवान सबके