विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra Raghav Engagement: परिणीति की पोस्ट पर लगा बधाइयों का तांता, सेलेब्स ने जमकर लुटाया प्यार

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sat, 13 May 2023 10:23 PM (IST)

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement परिणीति चोपड़ा ने जैसे ही राधव चड्ढा संग अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की। फैंस ...और पढ़ें

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement, kapil sharma, ranveer sing
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement, kapil sharma, ranveer sing

नई दिल्ली, जेएनएन। परिणीति चोपड़ा और राधव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला भवन में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली। इस इंगेजमेंट फंक्शन में राजनीति और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। एक्ट्रेस ने अपनी पहली तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर की, बधाई देने वालों का तांता लग गया। मनीष मल्होत्रा से लेकर रणवीर सिंह तक सबने परिणीति को दिल से बधाई दी।

परिणीति ने शेयर की सगाई की तस्वीरें

एक दूसरे को हग करते हुए, बाहें थामे हुए परिणीति और राघव साथ में काफी रोमांटिक नजर आए। इनकी तस्वीरों से लोगों की नजरें ही नहीं हट पा रही हैं। फैंस तो मानों खुशी से झूम ही उठे और कमेंट सेक्शन में लिखने लगे, नजर ना लगे इस प्यारे से कपल को...तो कपिल शर्मा ने भी अपनी परी पर जमकर प्यार लुटाया।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

सेलेब्स ने दी बधाई

कपिल शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- आप दोनों प्रिय परिणीति और राघव को बहुत-बहुत बधाई ढेर सारा प्यार और खुशी हमेशा के लिए...। तो वहीं रणवीर सिंह ने लिखा- ब्लेस। नेहा कक्कड़, भूमि पेडनेकर और अनुष्का शर्मा ने हार्ट वाले इमोजी के साथ बधाई दी। तो मनीष मल्होत्रा ने भी इन जोड़े पर प्यार लुटाया। बता दें कि परिणीति का आउटफिट भी इन्होंने ही तैयार किया था। 

प्रियंका चोपड़ा भी हुईं शामिल

सगाई में शामिल हुए गेस्ट की लिस्ट में बहन प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल है, हालांकि उनकी मां शामिल नहीं हो पाईं थीं और उन्होंने पहले ही इस जोड़े को अपना आशीर्वाद भेज दिया था। प्रियंका के पति निक भी फंक्शन में नजर नहीं आए।

अक्षय कुमार की इस फिल्म में आएंगी नजर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक साथ पढ़ाई की है। वे लंबे समय से दोस्त हैं। परिणीति, जिन्हें आखिरी बार सूरज बड़जात्या की ऊंचाई में देखा गया था, अगली बार चमकीला में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है और इसमें दिलजीत दोसांझ भी हैं। इस साल रिलीज होने के लिए उनके पास अक्षय कुमार के साथ कैप्सूल गिल भी है। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा राज्यसभा सांसद हैं।