यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parineeti Chopra ने मांग में सिंदूर लगाए शादी के बाद पहली बार किया रैम्प वॉक, इस वजह से हो गईं ट्रोल
Parineeti Chopra Video बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद पहली बार रैम्प वॉक किया। इस बार का रैम्प वॉक सबसे हटके था क्योंकि एक्ट्रेस ने न ...और पढ़ें

HighLights
- मांग में सिंदूर लगाए रैम्प वॉक करती दिखीं परिणीति चोपड़ा
- शादी के बाद पहली बार फैशन शो में पहुंचीं परिणीति चोपड़ा
- परिणीति चोपड़ा ने अपने संस्कारी लुक से खींचा सबका ध्यान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Parineeti Chopra at Lakme Fashion Week: परिणीति चोपड़ा ने पिछले महीने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद पहली बार अभिनेत्री ने रैम्प वॉक किया और वो भी नई-नवेली दुल्हन के लुक के साथ। परिणीति ने अपने मांग में सिंदूर सजाकर रैम्प पर जलवे बिखेरा और सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
रैम्प वॉक पर परिणीति चोपड़ा ने लूटी महफिल
इन दिनों लैक्मे फैशन वीक चल रहा है। बी-टाउन की कई हसीनाओं ने अपने दिलकश अंदाज से रैम्प वॉक पर आग लगाई। आज बारी परिणीति चोपड़ा की थी। एक्ट्रेस ने स्टेज पर अपने संस्कारी अंदाज से लाइमलाइट चुरा ली।परिणीति ने साड़ी के साथ सिंदूर और चूड़ा पहने रैम्प वॉक किया। उनका ये लुक देख फैंस देखते ही रह गए।
View this post on Instagram
परिणीति के लुक पर फिदा हुए लोग
परिणीति चोपड़ा ने रैम्प वॉक के लिए गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी, जिसे एक्ट्रेस ने दुपट्टे से स्टाइल किया था। हाथों में चूड़ा, मल्टीलेयर्ड ज्वेलरी और मांग में सिंदूर लगाए परिणीति ने रैम्प वॉक किया। मिनिमल मेकअप में परिणीति के चेहरे का ग्लो उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा था। एक्ट्रेस ने स्टेज पर डांस किया और नमस्ते कहकर वहां से चली गईं।
यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra: एयरपोर्ट पर पैंट-सूट के साथ चूड़ा और सिंदूर में नजर आईं परिणीति चोपड़ा, चेहरे पर दिखा ग्लो
इस वजह से ट्रोल हुईं परिणीति चोपड़ा
यूं तो परिणीति चोपड़ा का ये लुक फैंस को बहुत पसंद आया और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। मगर कई लोगों को परिणीति का बिंदी न लगाना खला। उन्होंने सवाल उठाया कि एक्ट्रेस ने सिंदूर और चूड़ा तो पहना, मगर बिंदी क्यों नहीं लगाई। एक ने कहा, "बिंदी क्यों नहीं।" एक ने कहा, "लग रहा है कि सिंदूर लगाना भी अब शो ऑफ हो गया है।"
खबरें और भी
यही नहीं, कई लोगों ने परिणीति के मोटापे को लेकर ट्रोल किया। कुछ का कहना है कि शादी के बाद वह मोटी हो गई हैं। यूजर्स ने उन्हें वेट लॉस करने की सलाह दी।
यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav: एक-दूजे का हाथ थामकर परिणीति और राघव ने लिए थे सात फेरे, सामने आई शादी की अनदेखी तस्वीरें