Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्ममेकर्स से काम मांगने को लेकर 'मुन्ना भैया' की दो टूक, बोले- 'इस मामले में मैं बहुत खराब हूं'

    Updated: Mon, 25 May 2026 03:06 PM (IST)

    वेब सीरीज मिर्जापुर से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने फिल्ममेकर्स से काम मांगने को लेकर हाल ही में खुलकर बात की है। ...और पढ़ें

    एक्टर दिव्येंदु शर्मा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    एक्टर दिव्येंदु शर्मा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. काम मांगने को लेकर बोले दिव्येंदु शर्मा

    2. इस मूवी में नजर आएंगे दिव्येंदु

    3. बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता दिव्येंदु शर्मा हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा एक्टर्स में शुमार हैं, जो हर किस्म के किरदार को बखूबी निभाना जानते हैं।

    हाल ही में दिव्येंदु ने फिल्म इंडस्ट्री में फिल्ममेकर्स से काम मांगने वाले मामले पर खुलकर बात की है और बताया है कि वह इस मामले में बहुत खराब हैं। आइए जानते हैं कि दिव्येंदु शर्मा ने अपने ताजा इंटरव्यू में क्या-क्या कहा है 

    काम मांगने को लेकर बोले दिव्येंदु शर्मा

    सिनेमा जगत के कई कलाकारों का मानना है कि अगर अच्छा काम करना है, तो फिल्मकारों से काम मांगने मे क्या शर्म। हालांकि, वेब सीरीज मिर्जापुर के अभिनेता दिव्येंदु शर्मा स्वयं को फिल्मकारों से काम मांगने मे सहज नहीं देखते हैं। दिव्येंदु की मानें तो उन्होंने एक फिल्मकार को छोड़कर अपने करियर में कभी किसी फिल्मकार से काम नहीं मांगा।

    यह भी पढ़ें- ट्रेन टिकट स्कैम का पर्दाफाश करेंगे 'मुन्ना भैया', OTT पर कब और कहां रिलीज होगी नई सीरीज?

    divyendu sharma (1)

    वह कहते हैं- इस मामले में मैं बहुत खराब हूं। मैंने सिर्फ एक फिल्मकार को छोड़कर कभी किसी से काम नहीं मांगा है। वो हैं श्रीराम राघवन, मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। मैंने उनसे जाकर बोला था कि मैं आपके साथ काम करना चाहता हूं। उनके अलावा मैंने कभी किसी से नहीं बोला है कि आप अगर कोई प्रोजेक्ट बना रहे हैं, तो उसमें मुझे लीजिए।

    divyendu sharma (2)

    इन चीजों में मैं बहुत असहज हो जाता हूं। मुझसे इस तरह की चीजें बोली जाती ही नहीं हैं। मैं सोचता हूं कि अगर आप एक सच्चे फिल्मकार हैं, अगर आपको पता है कि वर्तमान समय में इंडस्ट्री में क्या हो रहा है, तो आपको पता होना चाहिए कि कौन सा कलाकार आपको क्या दे सकता है।

    खबरें और भी

    इस मूवी में नजर आएंगे दिव्येंदु शर्मा

    कुछ दिन पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दिव्येंदु शर्मा की वेब सीरीज ग्लोरी को रिलीज किया गया था, जिसमें एक्टर ने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी थी। बात की जाए उनकी अपकमिंग मूवीज की तरफ तो उसमें साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी है, जो 4 जून 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इसके बाद वह मिर्जापुर- द फिल्म में मु्न्ना भैया के रोल में वापसी करते दिखेंगे। 

    यह भी पढ़ें- Peddi Trailer: पहलवान से लेकर क्रिकेटर तक... 'पेड्डी' से गर्दा उड़ाएंगे Ram Charan, 'मुन्नाभैया' भी देंगे साथ