Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prem Chopra Birthday: विलेन ही नहीं, फिल्मों में हीरो भी बन चुके हैं प्रेम चोपड़ा, गानों को भी दी है आवाज

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 07:38 PM (IST)

    Prem Chopra Birthday हिंदी सिनेमा में प्रेम चोपड़ा का करियर साठ सालों से अधिक का है। उन्होंने ज्यादातर विलेन के किरदार ही फिल्मों में निभाये मगर करियर ...और पढ़ें

    प्रेम चोपड़ा अपना बर्थडे मना रहे हैं। फोटो- मिड-डे
    प्रेम चोपड़ा अपना बर्थडे मना रहे हैं। फोटो- मिड-डे

    नई दिल्ली, जेएनएन। ‘प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा’, ‘मैं वो बला हूं, जो शीशे से पत्थर को तोड़ता हूं’... प्रेम चोपड़ा ने इन लाइनों को  अपने अंदाज से अमर कर दिया है। हिंदी सिनेमा में प्रेम चोपड़ा ने उस शहरी विलेन को पर्दे पर रिप्रेजेंट किया, जो बन-ठनकर रहता था, मगर अपने काले कारनामों से नायक की जिंदगी दूभर कर दिया करता था। 

    उनकी संवाद अदायगी किरदारों की खासियत होती थी। सत्तर और अस्सी के दशक में प्रेम चोपड़ा की खलनायकी ने फिल्मों में अलग ही रंग दिखाया। लगभग 6 दशक के करियर में उन्होंने 340 से अधिक फिल्मों में काम किया।

    प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितम्बर, 1935 को लाहौर में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार शिमला आ गया था। उनके पिता चाहते थे कि वो डॉक्टर या आइएएस बनें। रियल लाइफ में विनम्र प्रेम चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर उनके बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां।

    यह भी पढे़ं: The Great Indian Family Review- विक्की कौशल की फिल्म ने दिया सोशल मैसेज, मगर मनोरंजन की सड़क पर नहीं मची 'धूम'

    प्रेम चोपड़ा की पहली फिल्म कौन सी है?

    प्रेम चोपड़ा की पहली फिल्म लेख राज भाकरी की 'तांगेवाली' (1955) थी। इस फिल्म में शम्मी कपूर और बलराज साहनी मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, प्रेम चोपड़ा इस फिल्म में बस एक सीन में ही दिखाई दिए थे, जिसमें उन्होंने एक इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी। इसके बाद 1960 तक उन्होंने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया।

    फिर प्रेम चोपड़ा ने 1960 में 'मुड़-मुड़ के ना देख' से बॉलीवुड में कदम रखा, जो ज्यादा सफल नहीं रही। उसी साल उन्होंने एक पंजाबी फिल्म चौधरी करनैल सिंह भी की, उस मूवी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला और प्रेम चोपड़ा को सभी ने नोटिस करना शुरू किया।

    खबरें और भी

    प्रेम चोपड़ा ने किस फिल्म में लीड रोल निभाया?

    1970 में बनी एक लो बजट फिल्म 'समाज को बदल डालो' में प्रेम चोपड़ा एक लीड हीरो के तौर पर दिखाई दिए। हालांकि, उन्हें असली पहचान खलनायक के किरदार से ही मिली। 'बॉबी' फिल्म का उनका डायलॉग, 'प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा'! आज भी बॉलीवुड के आइकोनिक डायलॉग्स में से एक है।

    इसके बाद प्रेम चोपड़ा ने दोबारा पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। नेगेटिव किरदारों में उनकी एक्टिंग इतनी ज्यादा बेहतरीन थी कि उन्होंने एक बार अपने एक इंटरव्यू में कहा थी कि लोग उन्हें देखते ही अपनी पत्नियों को छिपा लेते थे।

    दिलीप कुमार से मिलने के बाद आया था बदलाव

    दिलीप कुमार के साथ काम करने के बाद, प्रेम चोपड़ा में एक बड़ा बदलाव आया था। उन्हें अपने सींस अंग्रेजी, उर्दू और पंजाबी में रिहर्सल करने की आदत लग गई थी।

    प्रेम चोपड़ा ने गाया था ये गाना

    उन्होंने फिल्म 'मेरा मुकद्दर' (1988) में कविता कृष्णमूर्ति के साथ 'कब से ये दिल है प्यासा अब तो करीब आओ' गाना गाया था। इसके अलावा, उन्होंने नफरत (1973) फिल्म का गाना ‘लो मेरा प्यार' भी गाया।

    हॉलीवुड में भी दिखाया है एक्टिंग का जलवा

    प्रेम चोपड़ा का नाम हॉलीवुड फिल्मों से भी जुड़ा है। साल 2012 में रिलीज हुई मूवी 'हार्ट लैंड' और साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रोकन थ्रेड' में प्रेम चोपड़ा नजर आ चुके हैं।

    प्रेम चोपड़ा क्यों लिखते थे उर्दू में डायलाग?

    13 फिल्मों में उनके सह-कलाकार रहे मनोज कुमार ने खुलासा किया कि चोपड़ा को अपने डायलॉग उर्दू में लिखने की आदत थी, क्योंकि वह उन्हें याद रखने का सबसे अच्छा तरीका था।

    प्रेम चोपड़ा और अमरीश पुरी का क्या कनेक्शन है?

    अमरीश पुरी कॉलेज में प्रेम चोपड़ा के सीनियर थे। प्रेम चोपड़ा ने फिल्मों में आने से पहले एक नाटक समरा/बदला में अभिनय किया था। इसमें उनके साथ अमरीश पुरी भी थे। आगे चलकर उन्होंने दोस्ताना (1980), नगीना (1986), शहंशाह (1988) और बादशाह (1999) सहित 20 से अधिक फिल्मों में एक साथ अभिनय किया।

    प्रेम चोपड़ा और कपूर खानदान का क्या कनेक्शन है?

    प्रेम चोपड़ा और कपूर खानदान का काफी गहरा रिश्ता है। दरअसल, राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर की बहन उमा के साथ प्रेम चोपड़ा शादी बंधन के बंधे थे। ऐसे में प्रेम चोपड़ा कृष्णा के जीजा थे और राज कपूर के साढू भाई हैं।

    कपूर परिवार के चार पीढ़ियों के साथ किया काम

    प्रेम चोपड़ा ने पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, कपूर परिवार के सभी चार पीढ़ियों के सदस्य के साथ काम किया है। रणबीर के साथ प्रेम चोपड़ा ने रॉकेट सिंह- सेल्समैन ऑफ द ईयर में काम किया था। उन्होंने रणबीर के दादाजी का रोल निभाया था। कपूर बहुओं बबीता और नीतू के साथ भी प्रेम ने काम किया है। फिल्म डोली (1969) में बबिता के साथ और काला पत्थर (1979) में नीतू कपूर के साथ।

    क्या प्रेम चोपड़ा का कोई बेटा है?

    प्रेम चोपड़ा का कोई बेटा नहीं है, बल्कि उनकी तीन बेटियां हैं। उनके नाम हैं- प्रेरणा चोपड़ा, पुनीता चोपड़ा और रकिता चोपड़ा।

    शरमन जोशी से प्रेम चोपड़ा का क्या रिश्ता है?

    शरमन जोशी की शादी प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से हुई है। शरमन, प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं। रकिता की शादी लेखक और पटकथा लेखक गुलशन नंदा के बेटे राहुल नंदा से हुई है। इसके अलावा, उनकी बेटी पुनिता की शादी गायक और टेलीविजन अभिनेता विकास भल्ला से हुई है।

    कैप के हैं शौकीन

    प्रेम चोपड़ा को अलग-अलग कैप्स का काफी शौक है। उन्होंने फिजी, ऑस्ट्रेलिया, जमैका और अन्य जगहों से अपने लिए कैप लिये हैं। उनके पास दुनियाभर से कई बेहतरीन कैप्स का कलेक्शन है।

    यह भी पढ़ें: Parineeti-Raghav Wedding- परिणीति-राघव की शादी में लगा मेहमानों का जमावड़ा, एयरपोर्ट पर नजर आईं भाग्यश्री