यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाई Siddharth की शादी में बैकलेस चोली में Priyanka Chopra ने ढाया कहर, पति संग शादी में पहुंचीं परिणीति
सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बारात से प्रियंका चोपड़ा के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें वो देसी गर्ल गाने पर ज ...और पढ़ें

HighLights
- एक दूजे के हुए नीलम और सिद्धार्थ
- प्रियंका चोपड़ा ने जमकर किया डांस
- नीलम ने पहना लाल रंग का लहंगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय आज अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। शादी का ऑफिशियल वीडियो अभी सामने नहीं आया है लेकिन इसके कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
भाई की शादी में कैसा था प्रियंका चोपड़ा का लुक?
सिद्धार्थ और नीलम की वरमाला का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है। प्रियंका ने अपने भाई का हाथ थामकर उन्हें मंडप में पहुंचाया। लाइट ब्लू और सिल्वर कलर के बैकलेस लहंगा-चोली में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने बालों का बांधा हुआ था और कानों में स्ट्ड पहने हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर के सनग्लासेज लगाए हुए थे।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: संगीत में Priyanka Chopra ने होने वाली भाभी के साथ किया धमाकेदार डांस, Nick Jonas ने गाना गाकर जमाई महफिल
देसी लुक में नजर आए निक जोनस
बारात में प्रियंका जमकर ठुमके लगाती नजर आईं। वहीं निक जोनस ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। साफा बांधे हुए निक एकदम देसी लुक में बहुत ही जम रहे थे। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी भाभी का पल्लू ठीक करती नजर आईं। इतना ही नहीं स्टेज पर चढ़ते समय प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भाभी का हाथ थामा और भारी भरकम लहंगे को संभालते हुए, उन्हें स्टेज पर चढ़ने में मदद की।
View this post on Instagram
लाल कलर के लहंगे में नजर आईं नीलम उपाध्याय
नीलम ने अपनी शादी के लिए सुर्ख लाल कलर का जोड़ा चुना। वहीं गोल्डन कलर के कलीरे उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे थे। वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के पीछे नीता अंबानी भी खड़ी नजर आ रही हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
वहीं लंबे समय से जो कयास लगाए जा रहे थे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सिद्धार्थ की शादी मे आएंगे या नहीं? तो अब इन अफवाहों पर भी लगाम लग गई है परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंचते हुए स्पॉट किया गया।