Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    संगीत में Priyanka Chopra ने होने वाली भाभी के साथ किया धमाकेदार डांस, Nick Jonas ने गाना गाकर जमाई महफिल

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 08:54 AM (GMT+05:30)

    प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra Wedding) शादी रचाने वाले हैं। बीती शाम को उनका संगीत फंक्शन था जहां प्रियंका ने धूम मचाने मे ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने संगीत में लगाई आग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने संगीत में लगाई आग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. प्रियंका के साथ झूमती दिखीं होने वाली भाभी
    2. साले साहब के लिए निक जोनस के गाया गाना
    3. प्रियंका और निक का वीडियो हो रहा वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त ग्लैमर वर्ल्ड में प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी (Priyanka Chopra Brother Wedding) लाइमलाइट में है। दो दिन पहले से ही सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। हल्दी और मेहंदी के बाद बीती शाम को शानदार संगीत फंक्शन होस्ट किया गया, जहां शरीक होने विदेश से निक जोनस (Nick Jonas) भी आए।

    प्रियंका चोपड़ा की भाई की शादी में उनके पति निक के अलावा सास-ससुर भी शामिल हुए। बीती शाम को संगीत फंक्शन में प्रियंका ने ही नहीं बल्कि उनके पति ने भी साले साहब की संगीत नाइट को यादगार बना दिया। सोशल मीडिया पर कपल की परफॉर्मेंस के वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

    होने वाली भाभी संग थिरकीं प्रियंका

    भारत में कोई फंक्शन हो और प्रियंका चोपड़ा न झूमें, ऐसा हो ही नहीं सकता है। भाई की शादी में भी एक्ट्रेस ने अपने देसी अवतार से सभी के होश उड़ा दिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका डांस करती हुई नजर आ रही हैं। एक जगह उन्हें 7 खून माफ मूवी के डार्लिंग गाने पर डांस करते हुए देखा गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय के साथ पैर थिरकाए। ननद और भाभी का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra के भाई के किसी फंक्शन में क्यों नजर नहीं आईं बहन परिणीति, क्या शादी में पति संग होंगी शामिल?

    View this post on Instagram

    A post shared by pc_bulgaria (@priyanka_chopra_bulgaria)

    निक जोनस ने जमाई महफिल

    एक तरफ प्रियंका चोपड़ा ने भाई की शादी में होने वाली भाभी के साथ डांस किया, दूसरी ओर निक जोनस ने अपनी आवाज का जादू चलाया। उन्होंने सिद्धार्थ और नीलम की संगीत नाइट में गाना गाया। हाथ में गिटार लिए निक को इंग्लिश सॉन्ग गाते हुए देखा जा सकता है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by pc_bulgaria (@priyanka_chopra_bulgaria)

    बात करें कपल के लुक की तो संगीत नाइट में प्रियंका चोपड़ा ब्लू कलर की ड्रेस में लाजवाब लग रही थीं। उन्होंने सीक्विन ड्रेस के साथ डायमंड नेकलेस पहना था। स्ट्रेट हेयर और बोल्ड आई मेकअप में देसी गर्ल बेहद हसीन लग रही थीं। वहीं, निक जोनस ने ब्लू कुर्ता-पायजामा में अपनी लेडी लव को ट्विन किया है। दोनों संगीत फंक्शन में बहुत प्यारे लग रहे थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भाई की शादी में शाह रुख खान के गाने पर ठुमके लगाती नजर आईं Priyanka Chopra, हल्दी फंक्शन का वीडियो आया सामने