Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेटी मालती संग सेट पर Priyanka Chopra ने जमकर की मस्ती, सामने आईं शूटिंग की ये अनसीन फोटो

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 08:03 PM (GMT+05:30)

    Priyanka Chopra वो अदाकारा हैं जो हिंदी सिनेमा के साथ-साथ अब हॉलीवुड फिल्मी जगत का बड़ा नाम बन गई है। अक्सर अपने परिवार को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं ...और पढ़ें

    सामने आईं प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटो (Photo Credit-Instagram)
    सामने आईं प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटो (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं लेटेस्ट फोटो
    2. बेटी मालती संग नजर आईं प्रियंका
    3. अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी अदाकारा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस के साथ शादी के बाद अदाकारा प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से विदेश में सैटल हो गई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह हिंदी सिनेमा से ज्यादा इंग्लिश फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म हेड ऑफ स्टेट की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। 

    इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर सेट की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी बेटी मालती के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। इस पोस्ट में प्रियंका और मालती की फोटो पर आइए एक नजर डालते हैं। 

    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं लेटेस्ट फोटो

    अक्सर देखा जाता है कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जिसकी वजह से आए दिन प्रियंका अपनी फैमिली की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो को शेयर करती रहती हैं। इस बीच शुक्रवार को मैरी कॉम अदाकारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटो को साझा किया है। 

    प्रियंका की ये फोटो उनकी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म हेड ऑफ स्टेट की शूटिंग के दौरान की है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका सेट पर किस तरह से मजे करती दिख रही हैं। दूसरी तरफ अन्य फोटो में वह अपनी लाड़ली बेटी मालती के साथ एन्जॉय करती दिख रही हैं। फिल्म के लिए सेट पर शूटिंग की क्या-क्या तैयारियां चल रही हैं, उसकी झलक भी एक्ट्रेस ने इन फोटो में दिखाई हैं।

    खबरें और भी

    कुल मिलाकर कहा जाए तो प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें काफी शानदार हैं। फैंस उनकी इन फोटो पर जमकर और कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि हेड ऑफ स्टेट की शूटिंग फिलहाल फ्रांस में चल रही है। 

    कब रिलीज होगी प्रियंका की अगली फिल्म

    लंबे वक्त से प्रियंका चोपड़ा बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। अब हेड ऑफ स्टेट के जरिए जल्द ही वह सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करती दिखेंगी। गौर किया जाए उनकी अगली मूवी की रिलीज डेट की तरफ तो प्रियंका ये फिल्म इस साल अक्टूबर के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

    ये भी पढ़ें- जब बॉलीवुड हसीनाओं ने फ्लॉन्ट किए अजीबोगरीब Lipstick Shades, अतरंगी लुक्स देख चकराया फैन्स का सिर