Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हॉलीवुड लौटते ही Priyanka Chopra ने साइन किया एक और बड़ा प्रोजेक्ट, यूजर्स बोले-ऑस्कर लेकर ही मानेंगी

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 06:31 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली Priyanka Chopra अब निर्माता के तौर पर हॉलीवुड में अपने कदम मजबूती से जमा रही हैं। उनकी 2021 ...और पढ़ें

    हॉलीवुड लौटते ही Priyanka Chopra ने साइन किया एक और बड़ा प्रोजेक्ट/ फोटो- Instagram
    हॉलीवुड लौटते ही Priyanka Chopra ने साइन किया एक और बड़ा प्रोजेक्ट/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. हॉलीवुड में बतौर निर्माता अपने कदम जमा रही हैं प्रियंका चोपड़ा
    2. द व्हाइट टाइगर के बाद एक और डॉक्यूमेंट्री फिल्म से जुड़ीं प्रियंका
    3. प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में कर रही है एक के बाद एक प्रोजेक्ट में काम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा से लेकर ग्लोबल आइकॉन तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) 10 दिनों तक इंडिया में रहने के बाद एक बार फिर पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ घर लौट गयी हैं। देसी गर्ल ने इन दिनों भले ही बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बना रखी हो, लेकिन हॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रियंका लगातार नाम कमा रही हैं।

    हाल ही में इंडिया से वापस अपने ससुराल लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने जाते ही एक और बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। वह अब हॉलीवुड फिल्मों में बतौर अभिनेत्री अपने कदम जमाने के बाद निर्माता के तौर पर भी वहां अपनी जड़ें मजबूत कर रही हैं।

    बतौर प्रोड्यूसर हॉलीवुड में कदम जमा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा की साल 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को बीते दिनों ही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस डॉक्यूमेंट्री को काफी सराहना भी मिली थी। इस वेब डॉक्यूमेंट्री के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने कैनेडियन निर्माता बैरी अव्रीच (Barry Avrich) के साथ कोलाब्रेशन किया हैं, जिसकी जानकारी खुद ग्लोबल आइकॉन ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की।

    यह भी पढ़ें: कौन हैं Priyanka Chopra की होने वाली भाभी? ननद की तरह इस फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम नीलम उपाध्याय

    प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, "उन कहानियों और फिल्ममेकर्स के साथ जुड़ना जो एक यूनिक पॉइंट ऑफ व्यू के साथ दर्शकों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं, पर्पल पेबल पिक्चर को हमेशा उनकी तलाश रहती है। बैरी अव्रीच की नयी फीचर डॉक्यूमेंट्री 'बॉर्न हंग्री' बिल्कुल वैसी ही कहानी है"।

    खबरें और भी

    आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकते-प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में आगे लिखा,"मैं सैश की इस शानदार कहानी और उनके दृढसंकल्प से पूरी तरह से प्रभावित हूं। ये बहुत ही सेंसिटिव और शानदार कहानी है, जिसकी वजह से कोलाब्रेशन करने से पहले हमें सोचना ही नहीं पड़ा।

    हम इस कहानी को आप सबके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकते"। प्रियंका चोपड़ा ने जैसे ही फैंस के साथ अपनी नई फीचर डॉक्यूमेंट्री की जानकारी शेयर की एक यूजर ने लिखा, "आप ऑस्कर लेकर ही मानोगे"। दूसरे यूजर ने लिखा, "हमें तुम पर बहुत गर्व है क्वीन"। अन्य यूजर ने लिखा, "बस हम भी इंतजार नहीं कर सकते हैं"।

    यह भी पढ़ें: फोटोग्राफर बनीं Priyanka Chopra की लाडली मालती, मम्मी-पापा के साथ निकलीं घूमने, निक जोनस ने दिखाई झलक