Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन हैं Priyanka Chopra की होने वाली भाभी? ननद की तरह इस फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम नीलम उपाध्याय

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 09:53 PM (IST)

    हाल ही में Priyanka Chopra अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ भारत आई थीं। अब इसकी वजह भी सामने आई गई है क्योंकि प्रियंका के भाई सिद्ध ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी हैं कमाल (Photo Credit-Instagram)
    प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी हैं कमाल (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा के घर जल्द बजेगी शहनाई
    2. नीलम उपाध्याय प्रियंका की होने वाली भाभी का नाम
    3. भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के रोके लिए इंडिया आईं थी एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस में शुमार हैं। मौजूदा समय में प्रियंका का नाम अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अदाकारा सिद्धार्थ के रोके लिए अपने पूरे परिवार के साथ आई थीं।

    इस दौरान उनके साथ पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा रहीं। प्रियंका की होने वाली भाभी का नाम नीलम उपाध्याय है और एक्ट्रेस की भाभी बनने को लेकर फिलहाल नीलम सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि नीलम उपाध्याय कौन हैं। 

    जानिए प्रियंका चोपड़ा की भाभी के बारे में 

    भारत आने को लेकर प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी छाईं रहीं। भाई के रोके की जानकारी को प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। इसके बाद से उनकी फ्यूचर वाइफ को लेकर सुर्खियां तेज हैं। नीलम उपाध्याय के बारे में जिक्र किया जाए तो 5 अक्टूबर 1993 मुंबई में हुआ था। 

    प्रोफेशनल तरीके से देखा जाए तो बतौर एक्ट्रेस नीलम तमिल और तेलुगु फिल्मों अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने साल 2012 में आई तेलुगु फिल्म मिस्टर 7 में अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर प्रियंका की होने वाली भाभी ने अपनी खास पहचान बनाई है।

    खबरें और भी

    बताया जा रहा है कि करीब 9 सालों से नीलम उपाध्याय फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद हैं। जबकि प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा एक फिल्म निर्माता है। 

    कब होगी शादी 

    सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय के रोके के बाद ये खबरें तेज हो गई हैं कि इन दोनों की शादी कब होगी। हांलाकि अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा कि कुछ महीनों के बाद इनकी शादी हो सकती है।

    ऐसे में रोके के बाद भाई सिद्धार्थ की शादी में प्रियंका चोपड़ा पूरे परिवार संग विदेश से एक बार भारत वापसी आएंगी। सिर्फ प्रियंका ही नहीं उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा भी इस शादी का हिस्सा बनेंगे। 

    ये भी पढ़ें- बेटी को सीने से लगाकर एयरपोर्ट पहुंचीं Priyanka Chopra, निक जोनस का ये जेस्चर देख लोग बोले 'बेस्ट हसबैंड'